लाइव न्यूज़ :

सत्ता में आते ही गैरसैंण को बनाएंगे उत्तराखंड की स्थाई राजधानी : कांग्रेस

By भाषा | Updated: September 29, 2021 19:01 IST

Open in App

गोपेश्वर, 29 सितंबर कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि सत्ता में आते ही वह गैरसैंण को उत्तराखंड की स्थाई राजधानी घोषित करेगी।

यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उत्तराखंड कांग्रेस की प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनते ही सबसे पहले गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित किया जायेगा।

गरिमा ने कहा कि अगले साल की शुरूआत में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस 70 में से 40 से अधिक सीटें जीतकर राज्य में सत्ता में वापसी करेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य की सत्ता में आते ही कांग्रेस सबसे पहले भाजपा सरकार द्वारा थोपी गई अस्थायी राजधानी के स्थान पर स्थायी राजधानी बनायेगी।

गरिमा ने कहा कि गैरसैंण राज्य आंदोनलकारियों की भावना से जुड़ा मुद्दा है और कांग्रेस उनकी भावनाओं का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इन्हीं भावनाओं के आधार पर 2012 से गैरसैंण में विधानसभा भवन एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं का विस्तार किया था जिसे त्रिवेंद्र रावत की भाजपा सरकार ने गीष्म कालीन राजधानी घोषित कर लोगों के साथ अन्याय किया है।

उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों की भावना का सम्मान करते हुए कांग्रेस सत्ता में आते ही गैरसैंण को प्रदेश की स्थायी राजधानी घोषित करेगी।

गरिमा ने कहा कि वैसे भी भाजपा ने प्रदेश की जनता को दो-दो राजधानियों के जरिए फिजूलखर्ची को बढ़ावा देकर राज्य के करदाताओं का धन बर्बाद कर रही है ।

उन्होंने कहा कि इसके अलाव कांग्रेस सत्ता में आते ही राज्य कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करेगी तथा चारधाम देवस्थानम अधिनियम को रद्द करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos