लाइव न्यूज़ :

अगर सत्ता में आए तो कृषि को लाभप्रद बनाएंगे : केजरीवाल ने पंजाब के किसानों से कहा

By भाषा | Updated: October 28, 2021 22:19 IST

Open in App

मानसा, 28 अक्टूबर पंजाब में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों में अगर आम आदमी पार्टी सत्ता में आती है तो कृषि को लाभप्रद पेशा में बदल देगी और कोई भी किसान आत्महत्या नहीं करेगा। यह बात बृहस्पतिवार को यहां दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कही।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने किसानों से कहा कि जब उनकी पार्टी ने नयी दिल्ली में नि:शुल्क बिजली, सुधरी हुई स्कूली शिक्षा की व्यवस्था और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का वादा किया था तो विपक्षियों ने उनका मजाक उड़ाया था।

उन्होंने दावा किया कि लेकिन जब हमने ऐसा किया तो उन्होंने मतदाताओं को लुभाने के लिए आप के एजेंडा की ‘नकल’ करने लगे।

उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब में कृषि आधारित उद्योग का विकास करने के लिए सभी आवश्यक ढांचे मौजूद हैं लेकिन वर्तमान एवं पहले की सरकारों की खराब मंशा के कारण वे ऐसा नहीं कर सके।’’

केजरीवाल ने दावा किया कि अगर पार्टी सत्ता में आती है तो कोई भी किसान आत्महत्या नहीं करेगा और वादा किया कि कृषि को लाभदायक पेशा बनाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे