लाइव न्यूज़ :

हिमाचल में आगे आकर नेतृत्व करेंगे, उन सीटों पर चुनाव लड़ेंगे जहां कांग्रेस उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई : कुलदीप सिंह राठौर

By भाषा | Updated: December 2, 2021 17:40 IST

Open in App

शिमला, दो दिसंबर कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि वह राज्य में अग्रिम मोर्चे पर खड़े होकर पार्टी का नेतृत्व करना चाहते हैं और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में उन पांच सीटों में से किसी एक सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा रखते हैं, जहां पिछले चुनाव में उनकी पार्टी के उम्मीदवारों की जमानत राशि जब्त हो गई थी।

हाल में राज्य में हुए उपचुनावों में मंडी संसदीय सीट और फतेहपुर, अर्की और जुब्बल-कोटखाई की तीन विधानसभा सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत से उत्साहित राठौर ने मुश्किल सीटों से चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि वह आगे आकर पार्टी का नेतृत्व करना चाहते हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, “अगर पार्टी आलाकमान मुझसे ऐसा करने के लिए कहता है, तो मैं उन पांच सीटों में से एक से चुनाव लड़कर आगे आकर पार्टी का नेतृत्व करने के लिए तैयार हूं, जिन सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों ने अपनी जमानत राशि तक खो दी थी।“

गौरतलब है कि कांग्रेस उम्मीदवारों ने 2017 के विधानसभा चुनाव में शिमला शहरी, ठियोग, देहरा और जोगिंदर नगर सीटों और 2019 के उपचुनाव में धर्मशाला में अपनी जमानत राशि तक खो दी थी। राठौर ठियोग के ही रहने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हाल के उपचुनावों में जीत के बाद कांग्रेस कुल 68 विधानसभा सीटों में से उन 23 सीटों पर ध्यान केंद्रित कर रही है, जहां से वह पिछले कई चुनाव में जीत नहीं सकी है।

राठौर ने कहा, “मैंने खुद पार्टी को पुनर्जीवित करने के लिए उन 23 विधानसभा सीटों में से 11 में जन जागरण अभियान के तहत 100 किलोमीटर की 'पदयात्रा' की है।’’

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने 14 नवंबर को पांवटा साहिब से अपनी 'पदयात्रा' शुरू की थी, जो पहले चरण में एक दिसंबर को भोरंज में समाप्त हुई थी।

कांग्रेस नेता ने कहा कि वह जल्द ही शेष 12 विधानसभा क्षेत्रों में अपनी पदयात्रा का दूसरा चरण शुरू करेंगे जहां उनकी पार्टी का प्रदर्शन खराब रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos