लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीकाकरण की मुहिम के खिलाफ अफवाहों को दूर करने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान चलाएंगे: नकवी

By भाषा | Updated: June 10, 2021 14:54 IST

Open in App

मुंबई, 10 जून केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत में शुरू किए गए विश्व के सबसे बड़े कोविड-19 टीकाकरण अभियान के खिलाफ ‘‘नापाक और निहित स्वार्थ से फैलाई गई अफवाहों और आशंकाओं पर अंकुश लगाने’’ के लिए सामाजिक और शैक्षणिक संस्थानों द्वारा एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य हज समितियां, वक्फ बोर्ड, उनके सहयोगी संगठन, सेंट्रल वक्फ काउंसिल, मौलाना आजाद शिक्षा फाउंडेशन और अन्य सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थान ‘‘जान है तो जहान है’’ अभियान का हिस्सा होंगे। इसे खासतौर पर देश के गांवों और दूरस्थ इलाकों में शुरू किया जाएगा।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने पत्रकारों से कहा कि अभियान में महिला स्वयं सहायता समूहों को भी शामिल किया जाएगा। ये समूह लोगों को टीकों पर ‘‘भय और भ्रम पैदा करने वाले कुछ संकीर्ण विचारों वालों’’ के बारे में जानकारी देंगे । ‘‘ ऐसे तत्व लोगों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के दुश्मन हैं।’’ ये उक्त संगठन तथा समूह लोगों को वैश्विक महामारी से निपटने के लिए टीके लगवाने को प्रेरित करेंगे।

नकवी ने कहा, ‘‘ “दुर्भाग्य से कुछ संकीर्ण सोच वाले तत्व टीकाकरण के मोर्चे पर भ्रम और भय पैदा कर रहे हैं। ये केवल लोगों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के ही नहीं, बल्कि देश के भी दुश्मन हैं। हमें इन लोगों से सावधान रहने होगा।’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार भारत में दुनिया का सबसे बड़ा कोविड-19 टीकाकरण अभियान चला रही है। देश में अभी तक करीब 24.30 करोड़ लोगों को टीके लग चुके हैं।

नकवी ने दिन में दक्षिण मुंबई के हज हाउस में हज 2021 की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता भी की थी। उन्होंने कहा कि इस साल की हज यात्रा से जुड़ी तैयारियां पूरी हो गई हैं लेकिन वैश्विक महामारी के मद्देनजर भारत वार्षिक तीर्थयात्रा के संबंध में सऊदी अरब की सरकार का जो भी निर्णय होगा, उसका सम्मान करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos