लाइव न्यूज़ :

अगर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेंगे : टिकैत

By भाषा | Updated: October 6, 2021 17:55 IST

Open in App

लखीमपुर खीरी (उप्र), छह अक्टूबर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता राकेश टिकैत ने रविवार को लखीमपुर में हुई हिंसा की घटना के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में राज्य सरकार को दिया गया अल्टीमेटम को बुधवार को दोहराते हुये कहा कि अगर आठ दिन में ऐसा नहीं हुआ तो राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि रविवार की घटना में मरे आठ लोगों में चार किसान और एक पत्रकार शामिल हैं। उन्होंने इस घटना के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने तथा केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्रा से त्यागपत्र देने की मांग की।

टिकैत ने चार अक्टूबर को राज्य सरकार के साथ एक समझौता किया था जिसके बाद किसानों ने अपना विरोध समाप्त कर दिया था और मृत किसानों का पोस्टमार्टम किया गया था।

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने टिकैत की उपस्थिति में पीड़ित किसानों के परिवारों को 45-45 लाख रुपये देने, योग्यता के हिसाब से परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में न्यायिक जांच करवाने की बात चार अक्टूबर को कही थी।

टिकैत ने लखीमपुर शहर के एक गुरुद्वारे में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारा विरोध खत्म नहीं हुआ है। हम समझौते के आठ दिन बाद तक इंतजार करेंगे और अगर मांगें पूरी नहीं हुई तो देशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।’’

तिकोनिया थाने में हुई घटना में केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा समेत अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

टिकैत ने कहा कि पीड़ित परिवारों और किसानों से सलाह-मशविरा करने के बाद सरकार के साथ समझौता हुआ था और सभी ने इस पर 'संतुष्टि' व्यक्त की थी।

सोमवार तड़के घटना स्थल पर पहुंचे संयुक्त किसान मोर्चा के नेता ने तिकोनिया की घटना पर गतिरोध समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

गौरतलब है कि पिछले रविवार को लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया क्षेत्र में हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है