लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री बना रहूंगा या नहीं, कल तक पता चल जाएगा : येदियुरप्पा

By भाषा | Updated: July 25, 2021 19:56 IST

Open in App

बेंगलुरु, 25 जुलाई कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने रविवार को कहा कि वह इस पद पर बने रहेंगे या नहीं, कल तक पता चल जाएग। इसके साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि वह अगले 10 से 15 साल तक भाजपा के लिए काम करना जारी रखेंगे।

कर्नाटक के सबसे प्रभावशाली लिंगायत नेता 78 वर्षीय येदियुरप्पा ने रविवार शाम को कहा कि उन्हें अबतक केंद्रीय नेतृत्व से ‘संदेश ’ नहीं मिला है कि इस पद पर बने रहना है या हटना है। उन्होंने भरोसा जताया कि आज रात या सोमवार सुबह तक इस संबंध में जानकारी मिल सकती है।

येदियुरप्पा ने बताया कि उन्होंने दो महीने पहले ही इस्तीफे की पेश कर दी थी और दोहराया कि अगर पार्टी नेतृत्व की इच्छा रही तो वह मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे और अगर उन्हें यह पद छोड़ने को कहा गया तो इस्तीफा देंगे और पार्टी का काम करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अगले 10 से 15 साल तक दिन-रात पार्टी के लिए काम करूंगा। इस बारे में कोई आशंका नहीं होनी चाहिए।’’ येदियुरप्पा ने कहा कि वह सोमवार को एक कार्यक्रम में पूर्व की योजना के तहत अपनी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बात करेंगे।

येदियुरप्पा ने कहा,‘‘ उसके बाद अन्य बातें होंगी जिसकी जानकारी दी जाएगी।’’ जब उनसे पूछा गया कि अगर केंद्रीय नेतृत्व से ‘संदेश’ आता है तो वह क्या करेंगे, तब येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘मैं उसके बाद फैसला लूंगा।’’

इससे पहले बेलगावी के जिला मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में येदियुरप्पा ने कहा कि वह पार्टी नेतृत्व के फैसले का अनुपालन करेंगे। वह ‘‘ सहमत और संतुष्ट’’ हैं और पार्टी के अनुशासन को नहीं तोड़ेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा, ''मुझे पार्टी में ज्यादातर पद मिले जो कर्नाटक में किसी और को नहीं मिले। इसके लिये मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा का आभार व्यक्त करता हूं।''

लिंगायत नेता येदियुरप्पा ने कहा कि उनका ''एकमात्र लक्ष्य'' अगले दो वर्षों तक कड़ी मेहनत करना और कर्नाटक में भाजपा को सत्ता में वापस लाना है, जहां 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं।

येदियुरप्पा ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि के इस बयान से सहमति जताई कि भाजपा में हर कोई एक साधारण पार्टी कार्यकर्ता है और उसे पार्टी के निर्देशों का पालन करना चाहिये।

मुख्यमंत्री ने कहा, ''वह 100 प्रतिशत सही हैं। हम अनुशासन की सीमा को पार नहीं करेंगे। हम इसका पालन कर रहे हैं और भविष्य में भी ऐसा करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है