लाइव न्यूज़ :

हमारे 15 जवान शहीद हुए, बदले में 100 नक्सली और 100 आतंकी होंगे ढेर: योगी आदित्यनाथ

By भाषा | Updated: May 2, 2019 05:00 IST

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों ने बुधवार को आईईडी विस्फोट किया जिसमें 15 सुरक्षाकर्मियों समेत 16 लोगों की मौत हो गई।

Open in App

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र के गढचिरौली में हुए नक्सल हमले पर बुधवार को कहा कि हमारे 15 जवान शहीद हुए हैं तो बदले में 100 नक्सली और 100 आतंकी ढेर होंगे। योगी ने उत्तर प्रदेश में हुई एक चुनावी जनसभा में कहा, ''यह लड़ाई पूरे देश की लड़ाई है और वीर जवानों के साथ 130 करोड़ देशवासी खड़े हैं।'' 

उन्होंने कहा, ''हमारे 15 जवान शहीद हुए हैं तो बदले में 100 नक्सली और 100 आतंकवादी ढेर होंगे।'' योगी ने हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि भी दी। योगी ने कहा, ''महाराष्ट्र के कायराना नक्सली हमले में जांबाज जवानों की शहादत की खबर से मन में दुःख और रोष है।'' 

उन्होंने कहा, ''ईश्वर से प्रार्थना है कि शोक संतप्त परिजनों को संबल और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले।'' योगी ने ट्वीट कर कहा, ''इन नक्सलियों और उनके शहरी पोषकों का समूल विनाश नितांत आवश्यक है और नया भारत यह सुनिश्चित करेगा।'' उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों ने बुधवार को आईईडी विस्फोट किया जिसमें 15 सुरक्षाकर्मियों समेत 16 लोगों की मौत हो गई।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथनक्सल हमलामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं