‘आजादी’ के नारे लगाता रहूंगा, सीएम योगी चाहें तो मेरे खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कर सकते हैं: उप्र कांग्रेस अध्यक्ष

By भाषा | Updated: January 27, 2020 06:19 IST2020-01-27T06:19:54+5:302020-01-27T06:19:54+5:30

लल्लू ने यहां संवाददाताओं से कहा, "मैं भूख और भ्रष्टाचार से आजादी का नारा बुलंद करूंगा। अगर मुख्यमंत्री चाहें तो मेरे खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कर सकते हैं।"

Will keep shouting 'freedom' slogans, CM Yogi can file sedition case against me: UP Congress President | ‘आजादी’ के नारे लगाता रहूंगा, सीएम योगी चाहें तो मेरे खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कर सकते हैं: उप्र कांग्रेस अध्यक्ष

राहुल गांधी के साथ यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू। (फाइल फोटो)

Highlightsउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कार्रवाई करने की चुनौती देते हुए राज्य के कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने रविवार को कहा कि वह “आजादी” के नारे लगाते रहेंगे।उन्होंने आदित्यनाथ की सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों को दी गई चेतावनी का हवाला दिया कि "आजादी" के नारे को देशद्रोह माना जाएगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कार्रवाई करने की चुनौती देते हुए राज्य के कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने रविवार को कहा कि वह “आजादी” के नारे लगाते रहेंगे।

उन्होंने आदित्यनाथ की सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों को दी गई चेतावनी का हवाला दिया कि "आजादी" के नारे को देशद्रोह माना जाएगा।

लल्लू ने यहां संवाददाताओं से कहा, "मैं भूख और भ्रष्टाचार से आजादी का नारा बुलंद करूंगा। अगर मुख्यमंत्री चाहें तो मेरे खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कर सकते हैं।"

लल्लू ने कहा कि राज्य सरकार उनके खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए स्वतंत्र है लेकिन वह किसानों और महिलाओं के सामने आने वाली समस्याओं से आजादी के लिए प्रयास जारी रखेंगे।

लल्लू ने संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए) को भी असंवैधानिक करार देते हुए कहा कि यह संविधान के अनुच्छेद 14, 16 और 21 के खिलाफ है। 

Web Title: Will keep shouting 'freedom' slogans, CM Yogi can file sedition case against me: UP Congress President

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे