लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के विरोध के बावजूद मेकेदातु परियोजना को लागू करेंगे: बोम्मई

By भाषा | Updated: July 31, 2021 15:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 जुलाई कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शनिवार को कहा कि पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के विरोध के बावजूद राज्य को केंद्र की मंजूरी मिलेगी और कावेरी नदी पर मेकेदातु पेयजल परियोजना को लागू किया जाएगा।

उनकी टिप्पणी भाजपा की तमिलनाडु इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष के अन्नामलाई की घोषणा के बाद आई है कि भगवा पार्टी की राज्य इकाई मेकेदातु परियोजना पर आगे बढ़ने के कर्नाटक के फैसले का विरोध करेगी।

बोम्मई ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''वह (अन्नामलाई) अपना काम करेंगे। यह हमसे संबंधित नहीं है। अन्नामलाई उपवास कर रहे हैं, इसमें मैं क्या करूं।''

उन्होंने कहा कि कर्नाटक के पास नदी के पानी को लेकर सभी अधिकार हैं और वह निश्चित रूप से मेकेदातु परियोजना को लागू करेगा।

बोम्मई ने कहा कि राज्य सरकार ने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर केंद्र को मंजूरी के लिए सौंप दी है।

उन्होंने कहा, ''हमें इसके लिए मंजूरी मिल जाएगी। किसी को भी उपवास करने दें या खाने दें।''

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई ने मेकेदातु परियोजना शुरू करने के कर्नाटक के फैसले के विरोध में 5 अगस्त को कावेरी डेल्टा क्षेत्र में एक दिन के उपवास का आयोजन करने की योजना बनाई है। कर्नाटक में भाजपा की ही सरकार है।

मुख्यमंत्री के रूप में अपनी पहली यात्रा पर दिल्ली में मौजूद बोम्मई ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात की।

वह महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए राज घाट पहुंचे और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनके स्मारक सदैव अटल पर जाकर श्रद्धांजलि दी।

बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद मंगलवार को कर्नाटक में भाजपा विधायक दल के नए नेता चुने गए बोम्मई ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं