लाइव न्यूज़ :

"कांग्रेस राज में हिंदुओं को कभी मिल पाता राम मंदिर?", योगी आदित्यनाथ ने हिमाचल में जनता से किया सीधा सवाल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 7, 2022 16:55 IST

हिमाचल प्रदेश में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए यूपी के सीएम आदित्यनाथ ने कश्मीर के लिए इतिहास हो चुकी 370 धारा का जिक्र करते हुए लोगों से पूछा कि क्या कांग्रेस की सरकार रहती तो कभी कश्मीर से 370 धारा को हटाया जा सकता था।

Open in App
ठळक मुद्देक्या अगर देश में कांग्रेस का शासन रहता तो अब तक हिंदुओं को राम मंदिर मिल पाताक्या कांग्रेस की सरकार रहती तो कभी कश्मीर से 370 धारा को हटाया जा सकता थायूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पर जबरदस्त हमला

मंडी: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए वोट मांगने के लिए मंडी के दरंग पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद जनता से सवाल किया कि क्या अगर देश में कांग्रेस का शासन रहता तो अब तक हिंदुओं को राम मंदिर मिल पाता।

कांग्रेस को निशाने पर लिये सीएम योगी आदित्यनाथ ने अगले तीर के तौर पर कश्मीर के लिए इतिहास हो चुकी 370 धारा का जिक्र करते हुए लोगों से पूछा कि क्या कांग्रेस की सरकार रहती तो कभी कश्मीर से 370 धारा को हटाया जा सकता था।

सीएम योगी ने कांग्रेस के शासनकाल को हिंदू विरोधी बताते हुए कहा, "अगर कांग्रेस की सरकार होती तो क्या कश्मीर से धारा 370 हट पाती? अगर कांग्रेस की सरकार होती तो क्या अयोध्या में राम मंदिर बन पाता? इन्होंने 55 वर्षों तक शासन किया लेकिन इन्होंने इस कार्य की ओर सोचा तक नहीं।"

योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में अपनी आस्था दिखाई, उनके नेतृत्व पर भरोसा किया, जिसके कारण बीते 500 साल से चल रहे राम मंदिर संघर्ष को नई जान मिली और उसके बाद कोर्ट के रास्ते फैसला कराकर बाद अयोध्या में आज भव्य भगवान राम मंदिर बन रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में भारत की विश्व में कोई पहचान नहीं थी लेकिन जैसे ही नरेंद्र मोदी ने देश की सत्ता अपने हाथों में ली, भारत आज एकबार फिर से विश्वगुरु बन गया है, दुनिया के सभी देश भारत के नेतृत्व की प्रशंसा कर रहे हैं। कभी उपेक्षित रहने वाला भारत आज पूरी दुनिया को आगे बढ़ने की दिशा दे रहा है।

पीएम मोदी की प्रशंसा करने के बाद योगी आदित्यनाथ का ट्रैक फिर से कांग्रेस की आलोचना की ओर मुड़ गया और उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से कहा कि आखिर इस कांग्रेस ने आपको, इस देश को दिया क्या, न तो इस कांग्रेस ने आपको मान की रक्षा की और न ही स्वाभिमान की। न तो इसके देश का विकास किया और न ही इसके राज में अमन-चैन था। आखिर क्यों कोई अपना वोट कांग्रेस को देकर बर्बाद करेगा।

'भारत जोड़ो यात्रा' की अगुवाई कर रहे राहुल गांधी और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के लिए सभा कर रहीं प्रियंका गांधी पर सीधा हमला करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश की जनता ने एक नहीं कई बार देखा है कि जब- जब संकट का समय आता है, ये दोनों 'भाई-बहन' देश छोड़कर चले जाते हैं, यह पार्टी केवल गुंडों और माफियाओं का साथ देती है।

वहीं भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा भी चुनाव प्रचार के लिए हिमाचल प्रदेश में हैं, हिमाचल भाजपा अध्यक्ष का गृहक्षेत्र हैं। कोटखाई में उन्होंने कहा कि 2002 में अटल जी मनाली में सुरंग बनाने के लिए शिलान्यास किए थे। 2004 में हमारी सरकार चली गई और 2004 से 2014 तक यानी 10 साल मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री रहें, मात्र 1300 मीटर सुरंग बनी लेकिन 2014 में जैसे ही नरेंद्र मोदी की सरकार आई, सबसे पहले अटल टनल का काम पूरा कराया।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथहिमाचल प्रदेश चुनाव 2022BJPकांग्रेसराम मंदिरराहुल गांधीप्रियंका गांधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह