लाइव न्यूज़ :

व्यापक वर्षा के लिए अभी करना होगा और इंतजार

By भाषा | Updated: July 11, 2021 18:11 IST

Open in App

लखनऊ, 11 जुलाई उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मानसूनी बारिश की बाट जोह रहे लोगों को इसके लिए अभी तीन-चार दिन और इंतजार करना होगा।

लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने रविवार को भाषा को बताया कि उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की वर्षा हो रही है, मगर लखनऊ समेत मध्य उप्र और राज्य के दक्षिणी इलाकों में मॉनसून के जोर पकड़ने में कम से कम तीन-चार दिन और लग सकते हैं।

उन्होंने कहा कि मॉनसून धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ेगा और तीन-चार दिन के बाद प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में व्यापक वर्षा होगी। इसके बाद बारिश का सिलसिला कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

बारिश का इंतजार लगातार लंबा होते जाने के कारण के बारे में पूछे जाने पर गुप्ता ने बताया कि इसे जलवायु परिवर्तन का असर भी कहा जा सकता है।

उन्होंने बताया कि ऐसी उम्मीद थी कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनेगा लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अभी जहां वर्षा हो रही है, वह पूर्वी हवाओं का असर है।

इस बीच, मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर बारिश हुई। इस दौरान नौतनवा (महराजगंज) में तीन सेंटीमीटर, चंद्रदीप घाट (गोंडा), रायबरेली और खलीलाबाद (संत कबीर नगर) में दो-दो सेंटीमीटर, बारा (प्रयागराज), धनघटा (संत कबीर नगर), बलरामपुर, बहराइच तथा मोठ (झांसी) में एक-एक सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब