लाइव न्यूज़ :

राहुल और प्रियंका छत्तीसगढ़ में अब क्या करते हैं, देखना होगा: सिद्धार्थ नाथ

By भाषा | Updated: October 16, 2021 17:09 IST

Open in App

प्रयागराज, 16 अक्टूबर लखीमपुर खीरी प्रकरण के बाद कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ के जशपुर में शुक्रवार को घटी घटना पर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि अब देखना होगा कि क्या छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री हवाईअड्डे पर धरना देते हैं या नहीं और भाई-बहन (राहुल एवं प्रियंका) अब जशपुर की घटना पर क्या करते हैं।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा 17 अन्य घायल हो गए। ये सभी दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे थे। पुलिस ने कार सवार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

यहां जीटी रोड से एयरपोर्ट तक के लिए चार लेन के ऊपरगामी सेतु के शिलान्यास कार्यक्रम में आए सिंह ने दावा किया कि बहुत से लोग राजनीति करने के लिए लखीमपुर खीरी पहुंचे थे। उन्होंने कहा, “मैं देखना चाहता हूं कि मुंगेरी लाल के हसीन सपने लेकर जो एक रथ निकला है, वह रथ छत्तीसगढ़ जाता है या नहीं।”

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जशपुर की घटना पर कहा कि यह एक दुखद घटना है तथा राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई नेता लखीमपुर आकर मगरमच्छी आंसू बहा रहे थे, उन्हें छत्तीगढ़ भी जाना चाहिए।

कालिंदीपुरम में चार लेन के फ्लाईओवर और आरओबी का शिलान्यास करने के बाद मौर्य ने बताया कि इन दोनों परियोजनाओं पर 282 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी और इन पुलों के बनने से शहर से हवाईअड्डा जाने वाले लोगों को यातायात जाम होने की समस्या से निजात मिलेगी और पश्चिमी शहर की जनता को बहुत राहत मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव