लाइव न्यूज़ :

कोविड बाद की दुनिया में लगातार प्रौद्योगिकी पर निर्भर रहना होगा: न्यायमूर्ति सूर्यकांत

By भाषा | Updated: November 24, 2021 20:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 नवंबर उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा है कि प्रौद्योगिकी का उपयोग केवल उसकी उन्नति का मामला नहीं बल्कि स्वास्थ्य की रक्षा के लिए जरूरी है तथा कोविड-19 के बाद की दुनिया में लोगों को दिन-प्रतिदिन के जीवन में लगातार इस पर निर्भर रहना होगा।

न्यायमूर्ति कांत ने 21 नवंबर को ‘फर्स्ट नेशनल एम एस राठी मेमोरियल मूट कोर्ट कम्पटीशन’ के समापन समारोह में अपने संबोधन में कानून के साथ प्रौद्योगिकी संयोजन की अपरिहार्य आवश्यकता का उल्लेख किया। उन्होंने वैकल्पिक विवाद समाधान (एडीआर) के क्षेत्र में विश्व की सर्वश्रेष्ठ प्रथाएं भारत लाने के लिए भारतीय विवाद समाधान केंद्र (आईडीआरसी) की भूमिका रेखांकित की।

उन्होंने कहा, ‘‘आईडीआरसी जैसी संस्था के प्रभाव को मसाने लाना भी महत्वपूर्ण है। कोविड-19 के बाद की दुनिया में, हमें अपने स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करते हुए अपने दैनिक जीवन में कार्य करने के लिए लगातार प्रौद्योगिकी पर निर्भर रहना होगा। कोविड अकादमी के संदर्भ में ... प्रौद्योगिकी का उपयोग केवल प्रौद्योगिकी उन्नति का मामला नहीं है बल्कि हमारे स्वास्थ्य की रक्षा के लिए एक जरूरत है। यही वह जगह है जहां आईडीआरसी सेवाएं जैसे उसकी ई-एडीआर पोर्टल बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है।’’

न्यायमूर्ति कांत ने कहा कि आईडीआरसी वैकल्पिक विवाद समाधान के लिए एक आधुनिक तकनीकी दृष्टिकोण देता है और यह कि ई-एडीआर प्लेटफॉर्म देश भर के वादियों को भौतिक स्थान पर आने के लिए लंबी दूरी तय किए बिना एडीआर अवसरों का उपयोग करने का मौका देता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह