लाइव न्यूज़ :

हाथरस दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से किया वादा पूरा नहीं किया तो अनिश्चितकालीन धरना देंगे : आजाद

By भाषा | Updated: September 25, 2021 16:40 IST

Open in App

अलीगढ़ (उप्र) 25 सितंबर आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को हाथरस बलात्कार पीड़िता के परिवार से किए अपने सभी वादों को दस दिन में पूरा करने की चेतावनी दी है, अन्यथा वह अलीगढ़ के आयुक्त कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना देंगे ।

इस सप्ताह की शुरुआत में हाथरस में बलात्कार कांड की पीड़िता के परिवार से मिलने आए आजाद ने कहा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक साल पहले पीड़ित परिवार को नौकरी और आवास सहित आर्थिक सहायता प्रदान करने का वादा अब तक पूरा न होना परिवार के साथ एक क्रूर मजाक है।"

हाथरस की 19 वर्षीय दलित महिला के साथ पिछले साल सामूहिक बलात्कार हुआ था, जिसके बाद उसे अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भेजा गया जहां उसकी मौत हो गयी ।

शुक्रवार को यहां पत्रकारों से बात करते हुए, आजाद ने कहा कि उन्होंने अलीगढ़ के मंडलायुक्त गौरव दयाल के साथ इस मामले में मुलाकात की और उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को एक सप्ताह के भीतर सहायता प्रदान की जाएगी।"

आजाद ने कहा, "अगर इन आश्वासनों को पूरा नहीं किया गया और हाथरस बलात्कार पीड़िता के परिवार को न्याय नहीं दिया गया तो हम दस दिनों के बाद अलीगढ़ आयुक्त कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित