लाइव न्यूज़ :

विकास के मुद्दे पर मतदाताओं के बीच जाएंगे और सरकार बनाएंगे: भाजपा

By भाषा | Updated: February 26, 2021 22:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 फरवरी भाजपा ने निर्वाचन आयोग द्वारा पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने के बाद शुक्रवार को कहा कि वह विकास के सकारात्मक और आत्मनिर्भर भारत के मुद्दों पर इन चुनावों में मतदाताओं के बीच जाएगी। पार्टी ने दावा कि सभी प्रदेशों में वह अपने सहयोगियों के साथ सरकार बनाएगी।

इन चार राज्यों व केंद्र शासित पुडुचेरी में 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच अलग-अलग चरणों में मतदान संपन्न होगा। मतों की गिनती दो मई को होगी।

चुनावी तिथियों की घोषणा के साथ ही सभी चुनावी राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई।

पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में जबकि असम में तीन चरणों में मतदान संपन्न होगा। तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक-एक चरण में छह अप्रैल को मतदान होगा।

असम में 126 सीटों, तमिलनाडु में 234 सीटों, पश्चिम बंगाल में 294 सीटों, केरल में 140 सीटों और पुडुचेरी में 30 सीटों के लिए चुनाव होगा

चुनावी तारीखों की घोषणा का स्वागत करते हुए भाजपा के मीडिया विभाग के प्रभारी अनिल बलूनी ने कहा, ‘‘हम इन चुनावों में विकास के सकारात्मक और आत्मनिर्भर भारत के मुद्दों के अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएंगे।’’

पश्चिम बंगाल के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने भाजपा को सत्ता में लाने का मन बना लिया है। बंगाल में आठ चरणों में मतदान होने हैं, जहां भाजपा और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

बलूनी ने कहा कि पश्चिम बंगाल ही नहीं बल्कि भाजपा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में भी सरकार बनाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र