लाइव न्यूज़ :

राजनीतिक करियर को जोखिम में डालकर भी जम्मू घोषणा पत्र पर आगे बढ़ेंगे : राणा

By भाषा | Updated: October 10, 2021 20:37 IST

Open in App

जम्मू, 10 अक्टूबर नेशनल कांफ्रेंस से रविवार को इस्तीफा देने के बाद देवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि उनका ‘जम्मू घोषणा पत्र’ राजनीतिक खाका है और अपना राजनीतिक करियर जोखिम में डाल कर भी वह पूरी एकाग्रता से इसपर काम करेंगे।

नेशनल कांफ्रेंस के जम्मू प्रांत के अध्यक्ष रहे राणा ने पार्टी के वरिष्ठ सहयोगी सुरजीत सिंह सलाथिया के साथ रविवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। दोनों के दिल्ली में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की संभावना है।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के भाई राणा ने कहा, ‘‘जम्मू घोषणा पत्र जम्मू कश्मीर के सभी क्षेत्रों और उप क्षेत्रों की इच्छा और महत्वकांक्षा के सम्मान के लिए आगे बढ़ने का रास्ता है, जिसमें किसी के साथ राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक प्रभुत्व के आधार पर भेदभाव नहीं होगा।’’

नगरोटा में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा, ‘‘कोई भी शक्ति मुझे इस लक्ष्य से डिगा नहीं सकती है और मैं एकाग्र होकर इसके लिए काम करूंगा, चाहे इससे मेरा राजनीति करियर ही जोखिम में क्यों न पड़ जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित