लाइव न्यूज़ :

पंजाब के मुख्यमंत्री को अवैध खनन मामले में कार्रवाई करने पर 25-25 हजार रुपये के ईनाम देंगे: आप

By भाषा | Updated: December 10, 2021 18:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अवैध रेत खनन मामले के खिलाफ कार्रवाई करते हैं तो वह उन्हें ऐसे हर मामले में 25-25 हजार रुपये का ईनाम देगी।

गौरतलब है कि एक दिन पहले यानी बृहस्पतिवार को चन्नी ने कहा था कि अवैध खनन के किसी मामले पर संबंधित अधिकारियों का ध्यान दिलाने पर 25 हजार रुपये का ईनाम दिया जाएगा।

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता और पंजाब मामलों के सह-प्रभारी राघव चड्ढा ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए चन्नी की घोषणा को ''राज्य की जनता को मूर्ख बनाने का नाटक'' करार दिया।

चड्ढा ने आरोप लगाया कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने अपने विधानसभा क्षेत्र में अवैध खनन पर ध्यान दिलाए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने दावा किया कि चन्नी ने रेत माफिया से समझौता कर रखा है।

चड्ढा ने कहा, ''आम आदमी पार्टी चन्नी साहब को अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पर प्रत्येक मामले में 25-25 हजार रुपये का ईनाम देगी। यदि आपकी मंशा खनन माफिया पर शिकंजा कसने और अवैध खनन पर लगाम लगाने की है, तो कार्रवाई करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल