लाइव न्यूज़ :

खुर्जा पॉटरी और मुरादाबाद की सजावटी वस्तुओं की निर्माण इकाईयों के लिए अचारपुरा में जमीन देंगे: चौहान

By भाषा | Updated: September 21, 2021 16:00 IST

Open in App

भोपाल, 21 सितंबर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि खुर्जा पॉटरी और मुरादाबाद में बनने वाली सजावटी वस्तुओं की निर्माण इकाइयाँ स्थापित करने के लिए भोपाल के पास अचारपुरा में भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य शासन निवेश को हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा। मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने मंगलवार को चौहान का हवाला देते हुए कहा, ‘‘मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कई उद्योग और व्यापार चीन के वैकल्पिक स्थानों की तलाश में हैं। कोरोना वायरस ने यह अवसर प्रदान किया है। हम इसमें कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे। हमें चीन को पीछे छोड़ना है। विश्व में बढ़ रही भारतीय हैण्डीक्राफ्ट (हस्तशिल्प) की माँग को देखते हुए इनकी निर्माण इकाइयों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।’’

उन्होंने कहा कि मुरादाबाद और खुर्जा में पॉटरी, डेकोरेटिव स्टोन वेयर, मेटल, लकड़ी और फैब्रिक आधारित होम डेकोर के निर्माताओं और निर्यातकों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से भोपाल में उनके निवास पर सोमवार को भेंट की थी।

अधिकारी ने बताया, ‘‘प्रतिनिधि मंडल ने खुर्जा पॉटरी और मुरादाबाद में बनने वाले सजावटी सामान की निर्माण इकाइयाँ मध्य प्रदेश में स्थापित करने की इच्छा जताई है। इन इकाइयों से 3,000 व्यक्तियों के लिए रोजगार के अवसर निर्मित होंगे। इसमें 10 प्रतिशत अवसर महिलाओं के लिए होंगे।’’ उनके मुताबिक मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि खुर्जा पॉटरी और मुरादाबाद में बनने वाली सजावटी वस्तुओं की निर्माण इकाइयाँ स्थापित करने के लिए भोपाल के पास अचारपुरा में भूमि उपलब्ध कराई जाएगी।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव संजय शुक्ला तथा खुर्जा और मुरादाबाद से आए निवेशक अमित परमार, मोहम्मद नदीम हुसैन और अजय तोमर उपस्थित थे।

चौहान ने खुर्जा और मुरादाबाद में बनी सजावटी सामग्री का अवलोकन भी किया। खुर्जा पॉटरी का बड़ा कप, मेटल और वुड से निर्मित शतरंज सेट, साइड टेबल, फोटो फ्रेम तथा अन्य सजावटी वस्तुएं देखी। खुर्जा पॉटरी और मुरादाबाद की सजावटी सामग्री की अमेरिका, यूरोप, पश्चिम एशिया सहित कई स्थानों पर मांग है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित