सपा की सरकार बनने पर शहीद किसानों को देंगे 'किसान शहादत सम्मान राशि' : अखिलेश यादव
By भाषा | Updated: November 24, 2021 16:27 IST2021-11-24T16:27:06+5:302021-11-24T16:27:06+5:30

सपा की सरकार बनने पर शहीद किसानों को देंगे 'किसान शहादत सम्मान राशि' : अखिलेश यादव
लखनऊ, 24 नवंबर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को वादा किया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद अगर सपा की सरकार बनी तो कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान मरे किसानों के आश्रितों को 25 लाख रुपये 'किसान शहादत सम्मान राशि' के रूप में दिये जाएंगे।
सपा प्रमुख ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘किसान का जीवन अनमोल होता है क्योंकि वो अन्य के जीवन के लिए 'अन्न' उगाता है। हम वचन देते हैं कि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार आते ही किसान आंदोलन के शहीदों को 25 लाख रुपये की 'किसान शहादत सम्मान राशि' दी जाएगी।''
समाजवादी पार्टी केन्द्र के तीन कृषि कानूनों को वापस लिए जाने के बाद किसानों की अन्य मांगों का भी समर्थन कर रही है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।