लाइव न्यूज़ :

रामजन्मभूमि की तीर्थयात्रा करने वाले आदिवासियों को देंगे पांच हजार रुपये की सहायता : गुजरात सरकार

By भाषा | Updated: October 16, 2021 17:45 IST

Open in App

अहमदाबाद, 16 अक्टूबर गुजरात की भाजपा सरकार ने अयोध्या में राम जन्मभूमि तीर्थ की यात्रा करने वाले राज्य के आदिवासी समुदाय के सदस्यों को पांच हजार रुपये प्रति व्यक्ति की दर से वित्तीय सहायता देने का फैसला किया है। यह घोषणा राज्य के पर्यटन एवं तीर्थ विकास मंत्री पुर्णेश मोदी ने की।

गुजरात के डांग जिले में भगवान राम से जुड़े शबरी धाम में शुक्रवार को दशहरे के मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि अब से राज्य में भगवान राम से जुड़े तीर्थस्थलों पर राज्य स्तर का दशहरा महोत्सव मनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ का दर्शन करने जाने वाले आदिवासी समुदाय के तीर्थयात्रियों को पांच हजार रुपये प्रति व्यक्ति की दर से राज्य सरकार वित्तीय सहायता मुहैया कराएगी।

उल्लेखनीय है कि शबरी धाम पर आयोजित राज्य स्तरीय दशहरा महोत्सव के दौरान गुजरात के विभिन्न आदिवासी नृत्यों का प्रदर्शन किया गया।

मोदी ने कहा कि गुजरात सरकार डांग जिले के सतपुड़ा और नर्मदा जिले के केवडिया स्थित ‘स्टैच्यु ऑफ यूनिटी’ के बीच पर्यटन सर्किट विकसित करने का काम कर रही है जिससे राज्य के पूर्वी आदिवासी जिले जुड़ेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?