लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में सत्ता में आने पर 50 रुपये में देंगे शराब की बोतल: भाजपा

By भाषा | Updated: December 29, 2021 12:13 IST

Open in App

अमरावती, 29 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आंध प्रदेश में वर्ष 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने पर राज्य के लोगों को पचास रुपये में शराब की बोतल देने का वादा किया है।

पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख सोमू वीरराजू ने मंगलवार को एक जनसभा में मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी की अगुवाई वाली वाई एस आर कांग्रेस सरकार और विपक्षी तेलुगु देशम पार्टी की ओलाचना की।

उन्होंने कहा कि प्रचुर संसाधन और लंबा समुद्र तट होने के बावजूद राजनीतिक शक्तियां राज्य का विकास करने में नाकाम रही हैं।

वीरराजू ने राज्य में शराब की मंहगी कीमतों का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए कहा,‘‘ मैं आपको बता रहा हूं कि राज्य में एक करोड़ लोग पीते (शराब) हैं। आप भाजपा को वोट दीजिए, हम आपको 75 रुपये में शराब देंगे। अगर अच्छा राजस्व रहा तो हम इसे महज 50 रुपये में देंगे (खराब शराब नहीं) यकीनन अच्छी वाली।’’

राज्य सरकार की प्रत्यक्ष लाभ अंतरण योजना का जिक्र करते हुए भाजपा नेता ने लोगों से कहा कि एक माह में एक व्यक्ति औसतन 12,000 रुपये की शराब पीता है और जगन मोहन रेड्डी यह सारा धन इकट्ठा कर उन्हें योजनाओं के नाम पर वापस दे रही है।

वीरराजू ने कहा कि भाजपा अमरावती को राजधानी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य में जीत मिलने पर वह इसे तीन वर्ष में विकसित करेगी।

अन्य नेताओं ने भी बैठक को संबोधित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां