लाइव न्यूज़ :

पंजाब में सरकार बनने पर 300 यूनिट मुफ्त बिजली देंगे : केजरीवाल

By भाषा | Updated: June 29, 2021 14:50 IST

Open in App

चंडीगढ़, 29 जून दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनने पर प्रत्येक घर को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का मंगलवार को वादा किया। पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

आप के नेता ने उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर पंजाब में चौबीसों घंटे बिजली देने और लंबित बिजली बिलों को माफ करने का भी वादा किया।

उन्होंने यहां मीडिया को संबोधित करते हुए ये घोषणाएं की। केजरीवाल ने कहा कि बिजली उत्पादक राज्य होने के बावजूद पंजाब में बिजली देश में ‘‘सबसे महंगी’’ है। उन्होंने कहा, ‘‘हम दिल्ली में बिजली का उत्पादन नहीं करते हैं। हम इसे दूसरे राज्यों से खरीदते हैं और इसके बावजूद हमारे पास राष्ट्रीय राजधानी में लगभग सबसे सस्ती दरों पर बिजली है।’’

आप की पंजाब इकाई के अध्यक्ष भगवंत मान, पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी जरनैल सिंह, सह प्रभारी राघव चड्ढा, विधायक हरपाल सिंह चीमा आदि भी इस मौके पर उपस्थित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल