पंजाब में सरकार बनने पर हर घर को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली देंगे : केजरीवाल

By भाषा | Updated: June 29, 2021 14:23 IST2021-06-29T14:23:56+5:302021-06-29T14:23:56+5:30

Will give 300 units of free electricity every month to every household if government is formed in Punjab: Kejriwal | पंजाब में सरकार बनने पर हर घर को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली देंगे : केजरीवाल

पंजाब में सरकार बनने पर हर घर को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली देंगे : केजरीवाल

चंडीगढ़, 29 जून दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को, पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर प्रत्येक घर को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का वादा किया। पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

आप के नेता ने उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर पंजाब में चौबीसों घंटे बिजली देने और लंबित बिजली बिलों को माफ करने का भी वादा किया।

चंडीगढ़ दौरे से एक दिन पहले केजरीवाल ने कहा था कि उनकी पार्टी पंजाब में सत्ता में आने पर मुफ्त बिजली देगी। उन्होंने सोमवार को ट्वीट किया था, ‘‘ दिल्ली में हम हर परिवार को 200 यूनिट मुफ्त बिजली मुहैया कराते हैं। महिलाएं बहुत खुश हैं। पंजाब की महिलाएं भी महंगाई से काफी नाराज हैं। आप सरकार पंजाब में भी मुफ्त बिजली देगी। कल चंडीगढ़ में मिलते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Will give 300 units of free electricity every month to every household if government is formed in Punjab: Kejriwal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे