लाइव न्यूज़ :

आवासीय सुविधा के लिए मिलेंगे वाउचर

By भाषा | Updated: May 23, 2021 23:30 IST

Open in App

जयपुर, 23 मई राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एससी, एसटी, ओबीसी, एमबीसी तथा ईडब्ल्यूएस वर्ग के विद्यार्थियों के लिए आम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

इस योजना के तहत प्रदेश के विभिन्न आरक्षित वर्गों के कॉलेजों में अध्ययनरत छात्रों को राज्य सरकार अपने घर से दूर शहरी क्षेत्रों में रहने के लिए आवासीय सुविधा हेतु वाउचर उपलब्ध करवाएगी।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के प्रस्ताव के अनुसार, पिछली परीक्षा में न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले कुल 5 हजार छात्रों को मेरिट के आधार पर वर्ष में 10 माह के लिए डीबीटी वाउचर दिए जाएंगे।

सरकारी बयान के अनुसार, योजना के तहत लाभार्थी छात्रों को संभागीय मुख्यालयों पर आवासीय सुविधा के लिए प्रति छात्र 7 हजार रुपए प्रतिमाह तथा अन्य जिला मुख्यालयों के लिए 5 हजार रुपए प्रतिमाह देय होंगे।

राज्य बजट 2021-22 में की गई घोषणा के क्रम में आम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना शैक्षणिक सत्र 2021-22 में ही प्रारंभ हो जाएगी।

राजकीय महाविद्यालयों में स्नातक अथवा स्नातकोत्तर कक्षाओं में नियमित रूप से अध्ययनरत छात्र ही योजना के लिए पात्र होंगे।

राज्य सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित छात्रावासों में रहकर अध्ययन कर रहे विद्यार्थी योजना के पात्र नहीं होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां