लाइव न्यूज़ :

शिअद-भाजपा सरकार के दौरान भ्रष्टाचार की सतर्कता विभाग से जांच कराएंगे : चन्नी

By भाषा | Updated: November 12, 2021 01:15 IST

Open in App

चंडीगढ़, 11 नवंबर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि उनकी सरकार दशक पुराने शिअद-भाजपा शासन के दौरान हुए विवादित बिजली खरीद समझौतों समेत कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के सभी मामलों की सतर्कता विभाग से जांच कराएगी।

उन्होंने कहा कि अपने ‘‘निजी निहित स्वार्थों’’ के लिए राजकोष ‘‘लूटकर’’ राज्य की अर्थव्यवस्था को ‘‘पटरी से उतारने’’ में शामिल सभी लोगों की जिम्मेदारी तय करने के लिए जांच की जाएगी।

विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र के अंतिम दिन बिजली क्षेत्र (2006-07 से 2020-21) पर श्वेत पत्र सदन के पटल पर रखने के बाद चन्नी ने ‘‘शिरोमणि अकाली दल-भाजपा सरकार के ऐसे सभी बेईमान नेताओं का पर्दाफाश करने की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहरायी जिन्होंने बालू, परिवहन और मादक पदार्थ के विभिन्न माफियाओं से गलत तरीके से धन जुटाये।’’

उन्होंने बेअदबी के सभी मामलों में शामिल दोषियों पर मुकदमा दर्ज करने की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहरायी। उन्होंने कहा कि इसी तरह मादक पदार्थ के धंधे में शामिल ‘‘बड़ी मछलियों’’ को भी किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर