लाइव न्यूज़ :

नयी शिक्षा नीति को 2025 तक पूरी तरह लागू कर देंगे : खट्टर

By भाषा | Updated: July 30, 2021 18:42 IST

Open in App

चंडीगढ़, 30 जुलाई हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार 2025 तक नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) को पूरी तरह से लागू कर देगी और स्कूल छोड़ने वालों की दर को शून्य पर लाने का प्रयास करेगी।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक खट्टर ने राज्य में एनईपी-2020 की शुरुआत करते हुए यह बात कही। वह शिक्षाविदों और छात्रों समेत एक सभा को संबोधित कर रहे थे और पंचकूला में आयोजित समारोह में डिजिटल रूप से जुड़े।

खट्टर ने कहा, ‘‘एनईपी-2020 को वर्ष 2025 तक पूरी तरह से लागू कर दिया जाएगा। हालांकि, इसके क्रियान्वयन की समय सीमा 2030 तक है, लेकिन हरियाणा इस लक्ष्य को पांच साल पहले हासिल कर लेगा।’’ उन्होंने कहा कि हरियाणा का लक्ष्य है कि 2025 तक स्कूल छोड़ने की दर शून्य हो जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा और रोजगार के साथ-साथ एनईपी का उद्देश्य छात्रों को संस्कारवान और ‘आत्मनिर्भर’ बनाना है ताकि वे भारत को एक बार फिर से ‘विश्व गुरू’ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।

खट्टर ने कहा, ‘‘आज आजादी के 75 साल बाद देश को ऐसी शिक्षा नीति की जरूरत है, जो न केवल युवा पीढ़ी को शिक्षित करे बल्कि उनमें राष्ट्रवाद की भावना भी जगाए।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि नयी नीति के तहत राज्य में बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देते हुए करीब 4,000 ‘प्लेवे स्कूल’ खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तक 1,135 स्कूल खोले जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एनईपी-2020 में उच्च शिक्षा में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य 50 प्रतिशत निर्धारित किया गया है, जिसे राज्य 2025 तक हासिल कर लेगा। इस अवसर पर खट्टर ने घोषणा की कि 29 जुलाई को हर साल नयी शिक्षा नीति दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे