लाइव न्यूज़ :

सभी स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन करेंगे, इस दुर्गा पूजा में आडंबर से दूर रहेंगे: आयोजक

By भाषा | Updated: September 10, 2021 18:02 IST

Open in App

कोलकाता, 10 सितंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा दुर्गा पूजा के आयोजकों को इस साल छोटे स्तर के समारोहों की तैयारी करने के लिए कहने के तीन दिन बाद, सामुदायिक पूजा आयोजकों के लिए मंच ‘फोरम फॉर दुर्गोत्सव’ ने कहा कि वह सभी स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन करेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि लोग पंडालों व बाजारों में भीड़ नहीं लगाएं।

फोरम के एक पदाधिकारी सोमनाथ दास ने कहा कि पिछले साल की तरह मंच के सदस्यों ने खुले पंडाल बनाने का फैसला किया है, जिससे लोग दूर से प्रतिमाओं के दर्शन कर सकें।

उन्होंने कहा, “हमारी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं...अगर कोई उत्सव नहीं होता तो शहर में लोग मायूस होते। पूजा समिति के सभी सदस्यों ने धूमधाम और दिखावे से दूर रहने का फैसला किया है। हालांकि, वे हमारी संस्कृति और परंपरा के अनुरूप एक सुरुचिपूर्ण प्रस्तुति देंगे।”

शहर की बड़ी पूजा समितियों में से एक काशी बोस लेन समिति के सौमेन दत्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री का आश्वासन आयोजकों के लिये बड़ी राहत लेकर आया है क्योंकि वै तैयारियों को लेकर दुविधा में थे।

दास संतोषपुर लेक पल्ली के महासचिव भी हैं। उन्होंने कहा कि आयोजकों ने स्थानीय लोगों को घर का एहसास कराने के लिये इस बार का विषय ‘परिवार’ रखा है।

उन्होंने पूजा समितियों को 50 हजार रुपये का अनुदान देने के लिए ममता बनर्जी सरकार का धन्यवाद भी दिया। उन्होंने कहा कि इसका इस्तेमाल मुहल्ले के गरीबों के लिये मास्क और सैनिटाइजर की खरीद के लिये किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो