लाइव न्यूज़ :

एफसीआरए संबंधी याचिकाओं पर एक सप्ताह के भीतर दायर करेंगे जवाब : केंद्र ने न्यायालय को बताया

By भाषा | Updated: October 5, 2021 20:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर केंद्र ने मंगलवार को उच्चतम न्यायालय से कहा कि वह विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन अधिनियम (एफसीआरए), 2020 से संबंधित मुद्दे उठाने वाली याचिकाओं पर एक सप्ताह के भीतर अपना जवाब दाखिल करेगा।

इस मामले में एक याचिका में कानून में हाल में किए गए कुछ संशोधनों को चुनौती दी गई है। एक अन्य याचिका में सरकार को यह निर्देश देने का आग्रह किया गया है कि वह गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) के लिए किसी राष्ट्रीयकृत बैंक की किसी विशिष्ट शाखा में खाता खोलने सहित कानून के कुछ विशिष्ट प्रावधानों का पालन करने के निर्देश का और विस्तार नहीं करे।

न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर, न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी और न्यायमूर्ति सी टी रविकुमार की तीन सदस्यीय पीठ से केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा, ‘‘यहां, एफसीआरए की वैधता को चुनौती दी गई है। हमारा जवाब रिकॉर्ड में आना है। मैं एक सप्ताह के भीतर दाखिल करूंगा।’’

पीठ ने कहा, ‘‘सॉलिसिटर जनरल ने कहा है कि वह व्यक्तिगत रूप से यह सुनिश्चित करेंगे की इस मामले में एक सप्ताह के भीतर शपथपत्र दाखिल कर दिया जाए। इसे एक सप्ताह के बाद सूचीबद्ध कीजिए।’’

शीर्ष अदालत ने सात सितंबर को केन्द्र और अन्य को याचिकाओं का जवाब देने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया था। इनमें से एक याचिका में गृह मंत्रालय की 18 मई की अधिसूचना को चुनौती दी गयी है जो इस कानून के तहत भारतीय स्टेट बैंक की एक विर्निदिष्ट शाखा में खाता खोलने की अवधि 31 मार्च 2021 से बढ़ाकर 30 जून 2021 करने के अनुपालन के बरे में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा