लाइव न्यूज़ :

वक्फ संपंत्तियों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराएंगे: असम सरकार

By भाषा | Updated: December 21, 2021 21:52 IST

Open in App

गुवाहाटी, 21 दिसंबर असम सरकार ने मंगलवार को कहा कि वह राज्य भर में वक्फ संपत्तियों पर अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस में मामले दर्ज कराएगी और ऐसे स्थानों को खाली कराने के लिये अभियान चलाने पर विचार करेगी।

असम में वक्फ संपत्तियों के दुरुपयोग पर विधानसभा में एक चर्चा का जवाब देते हुए अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री चंद्र मोहन पटवारी ने कहा कि सरकार लोगों के विकास के लिए संपत्तियों को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।

उन्होंने विपक्षी विधायकों के इन बयानों पर सहमति व्यक्त की कि कई वक्फ संपत्तियों पर कब्जा कर लिया गया है और उन संपत्तियों के कई 'मुतवली' (प्रभारी) सरकार को राजस्व का भुगतान न करने सहित कई अनियमितताओं में लिप्त हैं।

पटवारी ने बताया, “ आपको जानकर हैरानी होगी कि कई मुतवली हमारे वर्तमान और पूर्व विधायक हैं। मैं नाम नहीं लूंगा, लेकिन उनमें से कई ने वक्फ जमीन पर व्यावसायिक संपत्तियां बनाई हैं और सरकार को कुछ भी भुगतान किए बिना कमाई का आनंद ले रहे हैं।”

हालांकि, उन्होंने कहा कि वक्फ संपत्तियों से राजस्व 2017 के बाद से बढ़ा है। मंत्री ने कहा, “अब हम वक्फ बोर्ड में गंदगी को साफ करने के लिए गंभीर हैं और मैं सदस्यों से अनुरोध करता हूं कि वे हमारी आलोचना न करें कि हम राजनीति कर रहे हैं। इन संपत्तियों को अल्लाह के नाम पर और मानव जाति के कल्याण के लिए दान किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos