लाइव न्यूज़ :

सुनिश्चित करूंगा कि सिद्धरमैया 2023 के बाद भी विपक्ष में ही रहें : येदियुरप्पा

By भाषा | Updated: September 13, 2021 18:28 IST

Open in App

बेंगलुरु, 13 सितंबर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने पद त्यागने के बाद सोमवार को पहली बार विधानसभा के सत्र में हिस्सा लिया और कहा कि वह एक आम भाजपा विधायक की तरह काम करेंगे और हर वह कोशिश करेंगे जिससे वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव के बाद भी कांग्रेस नेता सिद्धरमैया विपक्ष में ही बने रहें।

कर्नाटक में भाजपा के ताकतवर नेता येदियुरप्पा ने कहा कि उनके उत्तराधिकारी बसवराज बोम्मई मुख्यमंत्री के तौर पर ‘अच्छा काम’ कर रहे हैं और वह उनका हर तरीके से सहयोग करेंगे।

विधायक के तौर पर विधानसभा के सत्र में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा,‘‘मेरे मन में कुछ भी नहीं है और मुझे एक आम भाजपा विधायक के तौर पर काम करके सबसे अधिक खुशी होगी। ऐसा नहीं है कि मैं केवल मुख्यमंत्री के तौर पर ही काम करना चाहता हूं। विधायक के तौर पर सदन में पीछे की कुर्सी पर बैठक कर मैं सरकार के अच्छे काम की प्रशंसा करूंगा और आने वाले दिनों में भी विपक्षी पार्टियां, विपक्ष में रहें यह सुनिश्चित करने के लिए सब कुछ करूंगा।’’

संवाददाताओं से बातचीत में येदियुरप्पा ने कहा कि वह अन्य पार्टी नेताओें के साथ भाजपा के लिए काम करते रहेंगे और विधानसभा सत्र के बाद पूरे राज्य का दौरा करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ सिद्धरमैया (विधानसभा में मौजूदा नेता प्रतिपक्ष) अगर अगले चुनाव में जीतते हैं तो विपक्ष में ही बैठें, यह सुनिश्चित करने के लिए हम सब कुछ करेंगे...भाजपा को दोबारा सत्ता में लाना मेरा संकल्प है और मैं अन्य नेताओं के साथ पूरे राज्य का दौरा करूंगा।’’

रोचक तथ्य है कि जहां मार्च में विधानसभा सत्र के दौरान येदियुरप्पा सत्ता पक्ष का नेतृत्व कर रहे थे। वहीं, सोमवार से शुरू विधानसभा के 10 दिवसीय मानसून सत्र के पहले दिन वह पीछे की कुर्सी पर बैठे।

इस संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘ ऐसा व्यक्ति होने के नाते, जो मुख्यमंत्री था, मैंने विधानसभा अध्यक्ष से अनुरोध किया था कि वह मुझे मुख्य सचेतक के बगल वाली सीट आवंटित करें, वह इसके लिए सहमत हो गए हैं। मैं विधानसभा की कार्यवाही में वहीं से हिस्सा लूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो