लाइव न्यूज़ :

दार्जिलिंग पहाड़ी निकाय का कैग से आडिट सुनिश्चित करूंगा: धनखड़

By भाषा | Updated: June 28, 2021 21:30 IST

Open in App

दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल), 28 जून पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सोमवार को कहा कि वह दार्जिलिंग पहाड़ी क्षेत्र के विकास की देखभाल करने वाले स्वायत्त निकाय गोरखालैंड क्षेत्रीय प्रशासन (जीटीए) के खातों का कैग द्वारा विशेष ऑडिट सुनिश्चित करेंगे, क्योंकि उन्हें इस संबंध में कई शिकायतें मिली हैं।

राज्यपाल ने कहा कि लोगों के प्रतिनिधियों एवं अन्य द्वारा उन्हें की गई शिकायतों में जीटीए को ‘‘भ्रष्टाचार का अड्डा’’ बताया गया है। उन्होंने कहा कि हालांकि इसे करोड़ों रुपये आवंटित किए गए थे, लेकिन इस लिहाज से विकास नहीं हुआ है।

धनखड़ ने कहा कि उन्हें प्राप्त ज्ञापनों में दावा किया गया है कि जीटीए में कई वर्षों से कोई ऑडिट नहीं हुआ है। उन्होंने अपने सप्ताह भर के प्रवास के समापन पर यहां दार्जिलिंग राजभवन में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि जीटीए के खातों की कैग (भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक) द्वारा पूर्ण विशेष ऑडिट की जाए, ताकि जो प्रशासक बोर्ड में थे, उन्हें विधिवत जवाबदेह बनाया जा सके।’’

धनखड़ ने कहा कि 2017 के बाद से कोई निर्वाचित निकाय नहीं है। उन्होंने इसे ‘‘लोकतंत्र का पतन’’ करार दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग