लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर बिजली बिल के जरिए होने वाली ‘लूट’ खत्म करेंगे : प्रियंका

By भाषा | Updated: October 30, 2021 11:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित उत्तर प्रदेश में लोग बिजली बिलों के जरिए होने वाली ‘लूट’ का सामना कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्य में सत्ता में आने पर उनकी पार्टी इस लूट को समाप्त कर देगी।

कांग्रेस महासचिव ने ट्विटर पर एक मीडिया रिपोर्ट को भी टैग किया, जिसमें दावा किया गया था कि बिजली विभाग ने एक मजदूर को 19 करोड़ रुपये से अधिक के बिजली बिल का नोटिस दिया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा राज में बिजली बिलों और स्मार्ट मीटरों की लूट से प्रदेश का आमजन बुरी तरह त्रस्त है।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘बिजली विभाग ने मेहनत मजदूरी करने वाले परिवार को 19 करोड़ 19 लाख रुपये के बिजली बिल का नोटिस थमा दिया है।’’ प्रियंका ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर बिजली बिलों के जरिए हो रही इस ‘‘लूट’’ को समाप्त कर दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं