लाइव न्यूज़ :

पंजाब में सत्ता में आए तो इंस्पेक्टर राज खत्म कर देंगे : केजरीवाल

By भाषा | Updated: October 29, 2021 17:09 IST

Open in App

चंडीगढ़, 29 अक्टूबर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में सत्ता में आई तो वह 'इंस्पेक्टर राज' को खत्म कर देगी और राज्य में उद्योगों के फलने-फूलने के लिए अनुकूल माहौल तथा व्यापारियों को विकास में भागीदार बनाएगी।

उन्होंने आप के सत्ता में आने पर कारोबारियों और व्यापारियों के लंबित वैट रिफंड को तीन-चार महीने में खत्म करने तथा राज्य में उद्योगों को चौबीस घंटे बिजली उपलब्ध कराने का भी वादा किया।

अपनी दो दिवसीय पंजाब यात्रा के अंतिम दिन बठिंडा में कारोबारियों तथा व्यापारियों की एक सभा को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, ''हमारा लक्ष्य एक समृद्ध पंजाब बनाना और इसे प्रगति की ओर ले जाना है। हम एक अपराध और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाएंगे।''

अपने दौरे के पहले दिन केजरीवाल ने मनसा में किसानों से मुलाकात की थी। उन्होंने पिछले महीने लुधियाना में उद्योग प्रतिनिधियों के साथ बैठक की थी।

आप के पंजाब मामलों के प्रभारी राघव चड्ढा, पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता हरपाल चीमा, आप की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष तथा सांसद भगवंत मान और विधायक अमन अरोड़ा बठिंडा में हुए इस कार्यक्रम में मौजूद थे।

केजरीवाल ने कहा कि आप साफ इरादे से काम करती है।

उन्होंने कहा, ''हम आपको दिल्ली की तरह पंजाब में एक ईमानदार सरकार देंगे। हमने दिल्ली में इंस्पेक्टर राज और रेड राज को खत्म कर दिया है।''

केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी कहा है कि वह व्यापारियों को राज्य के विकास में भागीदार बनाएंगे और 'इंस्पेक्टर राज' को खत्म करेंगे।

उन्होंने पूछा, ''वह अब तक ऐसा क्यों नहीं कर पाए? क्योंकि उनका कोई इरादा नहीं है, उनकी मंशा खराब है।''

केजरीवाल ने कहा, ''जब हमने दिल्ली में अपने 49 दिनों के कार्यकाल (राष्ट्रीय राजधानी में आप का पहला कार्यकाल) के दौरान इतनी सारी चीजें कीं, तो चन्नी क्यों नहीं कर पाए? इसलिए मैं कहता हूं कि आम आदमी पार्टी की नकल करना आसान है, लेकिन अमल करना मुश्किल है।''

कथित ''गुंडा टैक्स'' के बारे में कुछ व्यापारियों की चिंताओं का जवाब देते हुए, उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद, आप यह सुनिश्चित करेगी कि व्यापारी बिना किसी डर के अपना व्यवसाय चला सकें।

उन्होंने कहा, ''पंजाब में हमारी सरकार बनने के बाद 1 अप्रैल, 2022 से हमारी जिम्मेदारी होगी कि हम हर व्यवसायी की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू