लाइव न्यूज़ :

कोरोना, जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को लेकर जी-20 के नेताओं से चर्चा करूंगा: मोदी

By भाषा | Updated: October 28, 2021 21:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर जी-20 और कांफ्रेंस आफ पार्टीज (सीओपी-26) के वैश्विक नेताओं के सम्मेलन में शिरकत करने के लिए इटली और ब्रिटेन रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि रोम में वह कोरोना महामारी के दुष्प्रभावों से वैश्विक अर्थव्यवस्था और स्वास्थ्य को पटरी पर लाने की चर्चा करेंगे।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ग्लासगो में वह ‘‘कार्बन स्पेस’’ के समान वितरण सहित जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से व्यापक तौर पर निपटने की आवश्यकता पर बल देंगे।

दोनों देशों की यात्रा पर रवाना होने से पहली जारी एक बयान में मोदी ने कहा कि वह इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्रागी के आमंत्रण पर 29 से 31 अक्टूबर तक रोम और वेटिकन सिटी की यात्रा पर रहेंगे।

इसके बाद वह ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के आमंत्रण पर एक से दो नवंबर तक ब्रिटेन के ग्लासगो की यात्रा करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘रोम में मैं 16वें जी-20 देशों के समूह के शिखर सम्मेलन में भाग लूंगा और इसके नेताओं से महामारी के दुष्प्रभावों से वैश्विक अर्थव्यवस्था और स्वास्थ को पटरी पर लाने, सतत विकास और जलवायु परिवर्तन पर चर्चा करूंगा।’’

प्रधानमंत्री ने बताया कि कोविड-19 महामारी सामने आने के बाद वह पहली बार किसी शिखर सम्मेलन में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे।

उन्होंने कहा कि जी-20 की बैठक वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों और महामारी के बाद अर्थव्यवस्था को समावेशी व सतत तरीके से मजबूती देने के उपायों पर चर्चा का मौका प्रदान करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘इटली के अपने दौरे पर मैं वेटिकन सिटी भी जाऊंगा और पोप फ्रांसिस व वहां के ‘सेक्रेटरी ऑफ स्टेट’ कार्डिनल पीएट्रो पारोलिन से मुलाकात करूंगा।’’

जी-20 शिखर सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री मोदी अन्य सहयोगी देशों के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे और भारत के साथ द्विपक्षीय रिश्तों में प्रगति की समीक्षा करेंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन के समापन के बाद वह 31 अक्टूबर को ग्लासगो के लिए रवाना हो जाएंगे जहां वह 26वें कांफ्रेंस आफ पार्टीज (सीओपी-26) में विश्व नेताओं के शिखर बैठक में हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन में 120 देशों के राष्ट्राध्यक्ष व सरकारों के मुखिया पर्यावरण और प्रकृति से जुड़े कई विषयों पर चर्चा करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह