लाइव न्यूज़ :

दल बदल पर जोशी समिति की रिपोर्ट पर करेंगे विचार विमर्श, बाद में सरकार से करेंगे सिफारिश : बिरला

By भाषा | Updated: November 15, 2021 17:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 नवंबर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को कहा कि दल बदल कानून को लेकर सी पी जोशी समिति की रिपोर्ट प्राप्त हो गई है तथा इस पर विचार विमर्श करने के बाद वह सरकार से आग्रह करेंगे कि इसके आधार पर कानून के जिन खंडों में परिवर्तन की जरूरत है, उनके बदलाव लाया जाए ।

बिरला ने संवाददाताओं से कहा कि देहरादून में हुई पूर्व की बैठक में कई पीठासीन अधिकारियों ने अपने असीमित अधिकारों को सीमित करने की बात कही थी ।

उन्होंने कहा कि पीठासीन अधिकारियों का कहना था कि इसस पारदर्शिता की कमी की स्थिति पैदा हो रही है । ऐसे में दल बदल कानून के विभिन्न पहलुओं पर विचार करने के लिये एक समिति का गठन किया गया ।

गौरतलब है कि राजस्थान के विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी की अध्यक्षता में इसके लिए समिति का गठन किया गया था ।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि समिति की रिपोर्ट प्राप्त हो गई है और शिमला में पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन में इस पर विचार किया जायेगा ।

उन्होंने कहा, ‘‘इसके बाद हम सरकार से आग्रह करेंगे कि कानून के जिन खंडों में परिवर्तन की जरूरत है, उनमें बदलाव लाया जाए ।’’

लोकसभा उपाध्यक्ष का पद रिक्त होने के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उपाध्यक्ष चुनने का फैसला सरकार का होता है ।

नयी संसद के निर्माण को लेकर एक सवाल के जवाब में बिरला ने कहा कि कोरोना के कारण पहले निर्माण कार्य 17 दिन पीछे चल रहा था लेकिन अब चीजें व्यवस्थित हो गई है और यह भवन तय समय पर तैयार हो जायेगा।

उन्होंने कहा कि इसके लिए निर्माण कार्य का नियमित निगरानी हो रही है।

पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के अवसर संसद में कार्यक्रम में स्‍पीकर, राज्‍ससभा के सभापति और मंत्रियों के उपस्थित नहीं रहने के मुद्दे पर एक सवाल के जवाब में बिरला ने कहा कि कहा कि जब वह रहते हैं तब अवश्य जाते हैं और 2019 एवं 2020 के कार्यक्रम में गए थे ।

उन्होंने कहा कि ऐसे में सवाल उठाते एवं ट्वीट करते समय बिना जानकारी के बात नहीं की जानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए