लाइव न्यूज़ :

क्या राजनीतिक दलों को ‘बंद’ न बुलाने का निर्देश देने का उन पर कोई असर पड़ेगा? : अदालत

By भाषा | Updated: December 20, 2021 17:13 IST

Open in App

मुंबई, 20 दिसंबर बंबई उच्च न्यायालय ने सोमवार को पूछा कि क्या अदालत द्वारा राजनीतिक दलों को ‘बंद’ का आह्वान न करने का निर्देश देने का उन पर कोई असर पड़ेगा?

मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति एम एस कार्णिक की खंडपीठ ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए ये टिप्पणियां की। सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी जूलियो रिबेरो समेत चार वरिष्ठ नागरिकों द्वारा जारी जनहित याचिका में महाराष्ट्र में 11 अक्टूबर को बुलाए बंद को चुनौती दी गयी है। राज्य में महा विकास आघाडी सरकार के तीन दलों ने बंद आहूत किया था।

याचिका के अनुसार कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के प्रदर्शन और उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के खिलाफ एकजुटता जताने के लिए एमवीए के घटक दलों ने बंद बुलाया था जिससे राजकोष को 3,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

याचिका में उच्च न्यायालय से बंद को ‘‘असंवैधानिक और गैरकानूनी’’ घोषित करने और शिवसेना, कांग्रेस तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को प्रभावित नागरिकों को मुआवजा देने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।

बहरहाल, पीठ ने पूछा कि क्या याचिकाकर्ताओं को लगता है कि अगर अदालत कहती है कि और बंद नहीं बुलाए जाने चाहिए तो राजनीतिक दल ऐसा करेंगे?

मुख्य न्यायाधीश ने कहा, ‘‘इसके लिए मानसिकता में बदलाव लाने की जरूरत है। हम पूछते हैं कि क्या अदालत द्वारा राजनीतिक दलों को बंद बुलाने से दूर रहने के निर्देश देने का उन पर कोई असर पड़ेगा?’’

पीठ ने महाराष्ट्र सरकार को याचिका पर जवाब के तौर पर हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया और मामले पर अगली सुनवाई के लिए 14 फरवरी की तारीख तय कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू