लाइव न्यूज़ :

केन्द्र से करेंगे जाति आधारित जनगणना की मांग, राज्यस्तरीय कवायद के लिए खुला है विकल्प : नीतीश

By भाषा | Updated: August 2, 2021 20:58 IST

Open in App

पटना, दो अगस्त बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि वह जाति आधारित जनगणना की मांग को केंद्र के समक्ष उठाएंगे और इस मुद्दे पर असहमति की स्थिति में उनकी सरकार राज्यस्तरीय कवायद का विकल्प खुला रखेगी।

जनता दरबार कार्यक्रम के बाद कुमार ने जाति आधारित जनगणना को लेकर पूछे गए प्रश्न के जवाब में पत्रकारों से कहा कि इस संबंध में बिहार विधानमंडल में वर्ष 2019 और 2020 में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजा गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘हम इसे लेकर हमेशा अपनी बात रखते रहे हैं लेकिन इस बार विपक्ष की तरफ से एक सुझाव आया कि सब लोगों को मिलकर प्रधानमंत्री से अपनी बात कहनी चाहिए। विपक्षी दलों के नेता हमसे मिले और हमने इस पर अपनी सहमति दी। इसको लेकर पत्र भेजने और मिलने के लिए आज ही हम बात कर लेंगे। इस संबंध में कई दलों के लोगों से बातचीत हो चुकी है और मेरे हिसाब से भाजपा को भी इस बात के लिए सूचित किया जा चुका है। क्या करना है ये तो केन्द्र सरकार के ऊपर निर्भर है।’’

जातीय जनगणना को लेकर भाजपा से तनाव के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है और जातीय जनगणना होगी तो समाज में सभी तबके के लोगों को संतोष होगा।

नीतीश ने कहा, ‘‘जनता दल (यूनाइटेड) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जातीय जनगणना की मांग को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया है। हमारी पार्टी के सभी सांसदों ने प्रधानमंत्री से मिलने के लिए पत्र भी दिया है।’’

यह पूछे जाने पर कि यदि केंद्र सरकार जातीय जनगणना की मांग को खारिज कर देती है तो उनका क्या रुख होगा, मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके पास राज्यस्तरीय कवायद का विकल्प खुला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह