लाइव न्यूज़ :

मुकुल रॉय के खिलाफ दल-बदल कानून के तहत कार्रवाई की मांग करेंगे : शुभेंदु

By भाषा | Updated: June 15, 2021 00:05 IST

Open in App

कोलकाता, 14 जून पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को कहा कि अगर मुकुल रॉय विधायक पद से इस्तीफा नहीं देते हैं तो वह उनके खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को दल-बदल कानून के तहत कार्रवाई के लिए आवेदन देंगे।

मुकुल रॉय पिछले सप्ताह भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उन्होंने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और कृष्णानगर उत्तर सीट पर जीत हासिल की थी।

रॉय का नाम लिए बिना अधिकारी ने कहा, ‘‘कृष्णानगर उत्तर सीट के विधायक ने पार्टी बदल ली और हमें उम्मीद है कि वह विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा देंगे। अगर वह कल तक इस्तीफा नहीं देंगे तो हम हम बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर दल-बदल विरोधी कानून लागू करने की मांग करेंगे।’’

अधिकारी ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ‘‘मामले पर गौर कर रहे हैं’’ और उनकी राय लेने के बाद कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

अधिकारी ने राजभवन के बाहर संवाददाताओं से कहा, ‘‘अगर मामला नहीं सुलझा तो भाजपा विधायक दल ने कानूनी रास्ता अपनाने का फैसला किया है।’’ इससे पहले, भाजपा विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति को लेकर राज्यपाल जगदीप धनखड़ से चर्चा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे