लाइव न्यूज़ :

अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराएंगे : ममता

By भाषा | Updated: December 15, 2021 19:22 IST

Open in App

कोलकाता, 15 दिसंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस 2024 में निर्धारित अगले लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराएगी। बनर्जी ने दावा किया कि पार्टी को उसी तरह की हार का सामना करना पड़ेगा जैसा उसने राज्य में पिछले विधानसभा चुनावों में किया था।

शहर के फूलबगान इलाके में 19 दिसंबर के लिए निर्धारित कोलकाता नगर निगम (केएमसी) चुनाव के लिए एक रैली को संबोधित करते हुए, बनर्जी ने कहा कि राज्य में लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटने के बाद उनका एकमात्र उद्देश्य उद्योग लाना और रोजगार पैदा करना है।

उन्होंने कहा, ‘‘विधानसभा चुनावों के दौरान हमने देखा था कि भाजपा ने राज्य में कैसा प्रचार अभियान चलाया था। इससे सभी डरते थे। लेकिन राज्य की जनता ने उन्हें हरा दिया। बंगाल ने आज जो सोचा, कल भारत सोचेगा। हम 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराएंगे। उसका वैसा ही हश्र होगा जैसा पिछले विधानसभा चुनाव में हुआ था।”

बनर्जी ने अपने तीसरे कार्यकाल के लिए उनकी सरकार के दृष्टिकोण को साझा करते हुए कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य राज्य में "उद्योग लाना और रोजगार पैदा करना" है।

टीएमसी नेता ने केएमसी चुनावों में पार्टी के उम्मीदवारों से लोगों के लिए काम करने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि नगर संबंधित उनकी शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे