लाइव न्यूज़ :

'तुम्हारी जीभ काट देंगे', राहुल गांधी को सजा सुनाने वाले जज को कांग्रेस नेता ने दी धमकी

By रुस्तम राणा | Updated: April 7, 2023 21:13 IST

कांग्रेस नेता मणिकंदन ने न्यायधीश को धमकाते हुए कहा कि सुनिए जस्टिस एच वर्मा, जब कांग्रेस सत्ता में आएगी तो हम आपकी जीभ काट देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता ने जज का नाम लेकर कहा, जब कांग्रेस सत्ता में आएगी तो हम आपकी जीभ काट देंगेमणिकंदन के खिलाफ तीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया हैडिंडीगुल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है

चेन्नई: तमिलनाडु में कांग्रेस के एक नेता ने पार्टी के सत्ता में आने पर 2019 के आपराधिक मानहानि मामले में राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाने वाले जज की जीभ काट देने की धमकी दी है। हालांकि कांग्रेस नेता के खिलाफ इस विवादित टिप्पणी को लेकर मामला दर्ज किया गया है। कांग्रेस नेता मणिकंदन ने न्यायधीश को धमकाते हुए कहा कि सुनिए जस्टिस एच वर्मा, जब कांग्रेस सत्ता में आएगी तो हम आपकी जीभ काट देंगे। मणिकंदन के खिलाफ तीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। डिंडीगुल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

कांग्रेस की एससी/एसटी विंग तमिलनाडु के डिंडीगुल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अयोग्यता का विरोध कर रही थी, जब पार्टी के जिला प्रमुख मणिकंदन ने इस प्रकार की विवादित टिप्पणी की। पिछले महीने 23 मार्च को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को एक रैली में उनकी "मोदी उपनाम" टिप्पणी पर 2019 के आपराधिक मानहानि मामले में दोषी ठहराया था और कोर्ट ने उन्हें दो साल जेल की सजा सुनाई। उनकी सजा के बाद, राहुल गांधी को संसद सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया। इसके अलावा उन्हें सरकार द्वारा आवंटित बंगाल खाली करने का भी नोटिस थमाया गया।   

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसTamil Nadu
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह