लाइव न्यूज़ :

अचल संपत्ति मामले में सीबीआई के साथ सहयोग करूंगा: शिवकुमार

By भाषा | Updated: November 25, 2020 15:52 IST

Open in App

बेंगलुरु, 25 नवंबर कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने अचल संपत्ति (डीए) मामले में बुधवार को सीबीआई के सामने पेश होने से पहले कहा कि वह देश की प्रमुख जांच एजेंसी के अधिकारियों के साथ सहयोग करेंगे।

कनकपुरा से विधायक शिवकुमार ने अपने समर्थकों से कहा कि चिंतित होने की जरूरत नहीं है और उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया जिससे उनका नाम खराब हो।

शिवकुमार ने कहा, ''मेरी बेटी की सगाई के दिन मुझे सीबीआई की ओर से समन भेज गए। क्योंकि मैं हम उस समय उपलब्ध नहीं थे, लिहाजा उन्होंने प्रतीक्षा की और बाद में समन सौंपकर 23 नवंबर को पेश होने के लिये कहा। लेकिन मुझे मसकी (जहां जल्द ही विधानसभा उपचुनाव होने वाला है) जाना था, इसलिये मैंने उनसे 25 नवंबर तक की मोहलत मांगी।''

कांग्रेस नेता ने यहां पत्रकारों से कहा ‘‘ मैं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के अंतिम संस्कार में शामिल होने जाने वाला था, लेकिन उससे पहले मुझे सीबीआई के सामने पेश होना है। उसके तुरंत बाद मैं वहां के लिये निकलूंगा।’’

उन्होंने कहा, ''... मैंने उनसे (सीबीआई से) कहा है कि मैं पेश होउंगा, ऐसे में पेश न होना ठीक नहीं होगा। मैंने हमेशा ईडी और आयकर विभाग के अधिकारियों के साथ सहयोग किया है। सीबीआई के साथ भी सहयोग करूंगा। ''

गौरतलब है कि 19 नवंबर को शिवकुमार की बेटी ऐश्वर्या की भाजपा के वरिष्ठ नेता एस एम कृष्णा के नाती और कैफे कॉफी डे के संस्थापक दिवंगत वी जी सिद्धार्थ के बेटे अमर्त्य के साथ सगाई हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित