लाइव न्यूज़ :

जनता की खुशहाली के लिए काम करते रहेंगे : गहलोत

By भाषा | Updated: December 17, 2020 23:54 IST

Open in App

जयपुर, 17 दिसंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस सरकार सभी के सहयोग से राज्य की प्रगति के नए अध्याय लिखते हुए सभी के जीवन में खुशहाली के लिए कार्य करती रहेगी।

सरकार के कार्यकाल के दो साल पूरा होने पर गहलोत ने ट्वीट किया ,‘‘राजस्थान कांग्रेस सरकार के पारदर्शी, संवेदनशील और जवाबदेह शासन के दो वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेशवासियों का आभारी हूँ एवं मैं आप सभी के आशीर्वाद और सहयोग के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद भी देता हूँ।'

उन्होंने कहा,‘‘राज्य सरकार ने लोगों की आशाओं व आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए और प्रदेश की उन्नति एवं चहुंमुखी विकास के लिए उल्लेखनीय निर्णय लिए हैं। सभी के सहयोग से हम प्रदेश की प्रगति के नए अध्याय लिखते हुए सभी के जीवन में खुशहाली के लिए कार्य करते रहेंगे।’’

गहलोत के कहा,‘‘वर्ष 2020 कोरोना की चुनौती लेकर आया। कोरोना वैश्विक महामारी के समय में प्रदेश सरकार ने जीवन और आजीविका बचाने के लिए सभी संभव कार्य किये। हमने महामारी पर नियंत्रण के लिए समयबद्ध कदम उठाए और लॉकडाउन से प्रभावित अर्थव्यवस्था को भी संभाला।’’

गहलोत के अनुसार राज्य सरकार ने लॉकडाउन के दौरान लोगों को राहत देने और राज्यभर में निःशुल्क खाद्यान वितरण पर ध्यान दिया। लाखों लोगों के खातों में 3500 रुपये डाले गए। इसी तरह सरकार ने प्रवासी श्रमिकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के साथ ही उन्हें राहत देने के लिए कार्य किया।

गहलोत सरकार के दो साल पूरे होने के मौके पर मुख्यमंत्री शुक्रवार को 10,805 करोड़ रुपए के 1374 कार्यों,योजनाओं और परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर