लाइव न्यूज़ :

नीरव मोदी, मेहुल चोकसी के जल्द प्रत्यर्पण के प्रयास जारी रखेंगे : विदेश मंत्रालय

By भाषा | Updated: June 24, 2021 19:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जून भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी द्वारा अपने प्रत्यर्पण के खिलाफ दायर की गई अपील ब्रिटेन के उच्च न्यायालय में खारिज होने के बाद विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने फैसले को देखा है और वांछित कारोबारी को न्याय के कटघरे में खड़ा करने के लिये भारत उसके जल्द प्रत्यर्पण के प्रयास जारी रखेगा ।

पंजाब नेशनल बैंक से संबंधित लगभग दो अरब डॉलर के घोटाले में वांछित नीरव मोदी द्वारा भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ दायर की गई अपील ब्रिटेन के उच्च न्यायालय ने खारिज कर दी है। इस तरह वह प्रत्यर्पण रोकने संबंधी अपील के पहले चरण में अपनी लड़ाई हार गया है और अब उसके पास मौखिक सुनवाई के वास्ते नए सिरे से अपील दायर करने के लिए केवल पांच दिन का समय है।

उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल ने अप्रैल में नीरव मोदी को भारत प्रत्यर्पित किए जाने का आदेश दिया था जो धोखाधड़ी और धनशोधन के आरोपों में वांछित है।

नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा, ‘‘ हमने ब्रिटेन के उच्च न्यायालय के कल के फैसले को देखा है जो प्रत्यर्पण के आदेश के खिलाफ उसकी (नीरव) अपील के खिलाफ था । ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम उसे न्याय के कटघरे में खड़ा करने के लिये उसके जल्द भारत प्रत्यर्पण को लेकर प्रयास जारी रखेंगे । ’’

वांछित हीरा कारोबार मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण को लेकर एक सवाल के जवाब में बागची ने कहा कि भारतीय पक्ष डोमिनिका के प्रशासन के सम्पर्क में है जहां उसके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया चल रही है।

उन्होंने कहा कि उनके पास अभी तत्काल कोई अन्य जानकारी नहीं है ।

गौरतलब है कि डोमिनिका की मजिस्ट्रेट अदालत ने कथित तौर पर अवैध रूप से डोमिनिका में प्रवेश को लेकर मेहुल चोकसी के खिलाफ सुनवाई 25 जून तक स्थगित कर दी है । स्थानीय मीडिया ने पिछले सप्ताह यह जानकारी दी थी ।

चोकसी, नीरव मोदी का रिश्तेदार है और पीएनबी बैंक घोटाला सामने आने से कुछ सप्ताह पूर्व दोनों जनवरी 2018 में भारत से फरार हो गए थे । नीरव मोदी यूरोप होते हुए अंतत: ब्रिटेन पहुंच गया जहां उसे भारत प्रत्यर्पण को लेकर अदालती मामले का सामना करना पड़ा ।

वहीं, चोकसी ने एंटिगुआ एवं बारबूडा की नागरिकता ले ली थी । चोकसी 23 मई को रहस्यमय तरीके से एंटिगुआ एवं बरबूडा से गायब हो गया और उसके अगले दिन पड़ोसी डोमिनिका में अवैध रूप से प्रवेश करने को लेकर उसे हिरासत में ले लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह