लाइव न्यूज़ :

चीन के साथ शेष मुद्दों के समाधान के लिये चर्चा जारी रखेंगे : सरकार ने लद्दाख गतिरोध पर कहा

By भाषा | Updated: March 10, 2021 19:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मार्च भारत ने बुधवार को कहा कि वह पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर शेष मुद्दों के समाधान के लिये चीन से बातचीत करना जारी रखेगा ताकि सीमावर्ती क्षेत्रों में संघर्ष के सभी बिन्दुओं पर सैनिकों के पीछे हटने और शांति बहाली के उद्देश्य हासिल किए जा सकें।

लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में विदेश राज्य वी मुरलीधरन ने यह बात कही ।

उनसे पूछा गया था कि क्या चीन ने गलवान घाटी संघर्ष में अपने सैनिकों के मारे जाने की बात स्वीकार की है ।

मुरलीधरन ने कहा कि चीन के केन्द्रीय सैन्य आयोग ने 19 फरवरी को मरणोपरांत चीनी सैनिकों को मानद सम्मान एवं प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की ।

उन्होंने कहा कि इन घोषणाओं के अनुसार ये मानद सम्मान जून 2020 में गलवान घाटी में संघर्ष में सैनिकों की भूमिका के मद्देनजर प्रदान किया गया।

गौरतलब है कि गलवान घाटी संघर्ष के दौरान भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए थे। वहीं, चीन ने हाल ही में पहली बार स्वीकार किया कि भारतीय सैनिकों के साथ संघर्ष में उसके पांच सैनिक मारे गए थे ।

विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर शेष मुद्दों के समाधान के लिये चीन से बातचीत करना जारी रखेगी ताकि सीमावर्ती क्षेत्रों में संघर्ष के सभी बिन्दुओं पर सैनिकों के पीछे हटने और शांति बहाली के उद्देश्य को हासिल किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग