लाइव न्यूज़ :

कोविड की स्थिति सामान्य होने पर प्रदर्शनी उद्योग को बढ़ावा देने पर विचार करेंगे: जैन

By भाषा | Updated: September 27, 2021 17:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 सितंबर दिल्ली के उद्योग मंत्री सत्येंद्र जैन ने राजधानी में व्यापारियों से कहा है कि कोरोना वायरस की स्थिति सामान्य होने पर सरकार प्रदर्शनी उद्योग को बढ़ावा देने पर विचार करेगी। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) के एक बयान में यह जानकारी दी गई है।

प्रदर्शनी उद्योग से जुड़े व्यापारियों ने रविवार को जैन से मुलाकात की और अपने व्यवसाय को बेहतर बनाने के लिए समर्थन का अनुरोध किया। उन्होंने सुझाव दिया कि दुबई की तर्ज पर राजधानी में मेगा प्रदर्शनी और शॉपिंग उत्सव आयोजित किए जा सकते हैं।

सीटीआई के अध्यक्ष ब्रजेश गोयल ने कहा, ‘‘काफी समय तक कारोबार ठप रहा। अब इसे बढ़ाने के लिए सरकारों को सहयोग करना होगा।’’

बयान के अनुसार जैन ने कहा कि दिल्ली में कोविड महामारी के मामलों की संख्या कम हो रही है और सरकार स्थिति सामान्य होने पर प्रदर्शनी उद्योग को बढ़ावा देने पर विचार करेगी। उन्होंने व्यापारियों से दिल्ली में मेगा प्रदर्शनी मेले और शॉपिंग उत्सव आयोजित करने का रोडमैप तैयार करने को कहा।

मंत्री ने कहा कि दिल्ली में बड़े उद्योगों की कोई गुंजाइश नहीं है। जैन ने कहा, ‘‘प्रदूषण सहित कई बाधाओं के कारण यहां भारी उद्योग स्थापित नहीं किए जा सकते हैं। दिल्ली निश्चित रूप से एक व्यापारिक केंद्र है। यह देश का सबसे बड़ा वितरण स्थल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां