लाइव न्यूज़ :

क्या कांग्रेस सिद्धू के खिलाफ अमरिंदर के अत्यधिक गंभीर आरोप का संज्ञान लेगी : भाजपा

By भाषा | Updated: September 19, 2021 17:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली,19 सितंबर कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के राष्ट्रविरोधी होने संबंधी राज्य के निवर्तमान मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के आरोपों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को कहा कि अमरिंदर ने जो मुद्दा उठाया है, उससे देश जूझ रहा है तथा कांग्रेस को बताना चाहिए कि क्या वह आरोपों का संज्ञान लेगी और कार्रवाई करेगी।

भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश जावड़ेकर ने अमरिंदर के आरोपों को ‘‘अत्यधिक गंभीर’’ बताया और सवाल किया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा इसके दो अन्य मुख्य नेताओं, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने चुप्पी क्यों साध रखी है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुख्यमंत्री द्वारा पार्टी के प्रदेश प्रमुख के खिलाफ इस तरह के अत्यधिक गंभीर आरोप लगाए गए हैं और कांग्रेस चुप है। इसका क्या मतलब है? हम मांग करते हैं कि कांग्रेस को बोलना चाहिए और अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।’’

जावड़ेकर ने कहा, ‘‘हम पूछना चाहते हैं कि क्या कांग्रेस इस तरह के गंभीर आरोपों का संज्ञान लेगी और कार्रवाई करेगी। ’’

मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के कुछ घंटे बाद सिंह ने शनिवार को सिद्धू पर प्रहार करते हुए उन्हें ‘‘राष्ट्र विरोधी’’ और ‘‘खतरनाक’’ करार दिया था।

पड़ोसी देश की यात्रा के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के बारे में सिद्धू द्वारा की गई सराहना और उनके द्वारा पाकिस्तानी सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा को गले लगाए जाने के संदर्भ में अमरिंदर ने यह बात कही थी।

जावड़ेकर ने कहा कि देश ने इसे देखा है और इस मुद्दे से जूझ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमेरे सम्मानित प्रदेश वासियों?, सीएम योगी लिखी चिट्ठी, क्या है इसमें खास?, पढ़िए

भारतबिहार विधानसभा चुनावः 243 में से 202 सीट पर जीत, सभी 30 NDA सांसदों से मिलेंगे पीएम मोदी, राजनीतिक दिशा, विकास रणनीति और केंद्र-राज्य समन्वय पर चर्चा

क्रिकेटInternational League T20, 2025-26: रोवमैन पॉवेल की धमाकेदार पारी, 52 गेंद, 96 रन, 8 चौका और 4 छक्का, अबूधाबी नाइट राइडर्स को 83 रन से मात

क्रिकेटकैसे हर सीरीज में एक-दूसरे को मजबूत कर रहे रोहित और कोहली?, 2027 विश्व कप पर नजर?, 2025 में रन बनाने में पहले और दूसरे स्थान पर ROKO

क्राइम अलर्टकेस के सिलसिले में बयान दर्ज कराने थाने गई थी महिला, परिसर में कांस्टेबल ने किया दुष्कर्म

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Crisis: 6 दिन में 2000 से अधिक फ्लाइट कैंसिल, दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइज़री जारी की, एयरपोर्ट जाने से पहले लेटेस्ट स्टेटस चेक कर लें

भारतनागपुर विधानमंडल शीतकालीन सत्रः 8000 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात, पक्ष-विपक्ष में इन मुद्दों पर टकराव

भारतदिल्ली-एनसीआर में जहरीले स्मॉग की चादर, कई इलाकों में एयर क्वालिटी बहुत खराब, देखिए लिस्ट

भारतSIR Registered: एसआईआर पर राजनीतिक विवाद थमने के नहीं दिख रहे आसार

भारतसिकुड़ता नागपुर विधानसभा सत्र और भंग होतीं अपेक्षाएं!