लाइव न्यूज़ :

अगर शिकायत मिली तो वानखेड़े के जाति प्रमाणपत्र की जांच करेंगे : मंत्री

By भाषा | Updated: October 30, 2021 21:33 IST

Open in App

मुंबई, 30 अक्टूबर महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे ने कहा कि अगर कोई स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के मुंबई क्षेत्र के निदेशक समीर वानखेड़े के जाति प्रमाण पत्र की वैधता पर आपत्ति दर्ज करेगा तो उनका विभाग उसकी जांच कर सकता है।

मुंडे के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और राज्य मंत्रिमंडल में सहयोगी नवाब मलिक ने इससे पहले आरोप लगाया था कि वानखेड़े का जन्म मुस्लिम परिवर में हुआ है और उन्होंने दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा किया है जिसमें संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद भर्ती में आरक्षण का लाभ लेने के लिए अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र भी शामिल है।

पुणे में शुक्रवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए मुंडे ने कहा, ‘‘अगर कोई समीर वानखेड़े के जाति प्रमाणपत्र पर आपत्ति दर्ज करता है और समाजिक न्याय विभाग में शिकायत दर्ज कराता है तो मामले की जांच की जाएगी।’’

इसपर पलटवार करते हुए भाजपा नेता प्रवीण दारेकर ने शनिवार को कहा कि राज्य की महा विकास अघाडी सरकार का एक सूत्रीय एजेंडा वानखेड़े पर हमला है।

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य के सामाजिक न्याय विभाग को शिकायत मिलने पर जांच करने का अधिकार है। लगता है कि वानखेड़े पर हमला सरकार का एक सूत्रीय एजेंडा है। वानखेड़े हमारे पार्टी कार्यकर्ता नहीं हैं और न ही किसी भाजपा नेता के रिश्तेदार हैं। अधिकारी को निशाना बनाना जो मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है, अस्वीकार्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग