लाइव न्यूज़ :

अगले दो साल में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का विकास परिदृश्य बदल देंगे: गड़करी

By भाषा | Updated: September 28, 2021 21:30 IST

Open in App

कारगिल, 28 सितंबर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि केवल लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में सुरंगों पर एक लाख करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जा रहे हैं और अगले दो साल में केंद्र सरकार दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में विकास परिदृश्य को बदल देगी।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने निर्माणाधीन जोजिला सुरंग के पूर्वी पोर्टल का निरीक्षण किया और कहा कि काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है तथा सुरंग लद्दाख और कश्मीर के लिए एक आर्थिक गलियारा होगी।

उन्होंने कहा, ''दो साल में हम जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के विकास परिदृश्य को बदल देंगे। हम दो साल में और अधिक बुनियादी सुविधाएं प्रदान करेंगे। धन की उपलब्धता कोई समस्या नहीं है, हमें भूमि अधिग्रहण और अन्य कार्यों के लिए सहयोग की आवश्यकता है।''

मंत्री ने कहा कि केंद्र केवल लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में सुरंगों के लिए एक लाख करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर रहा है और अगले चरण में एक लाख करोड़ रुपये की एक और परियोजना को मंजूरी दी जाएगी।

गडकरी ने कहा, ''जोजिला सुरंग को एशिया की सबसे लंबी सुरंग माना जाता है और यह पहली बार है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र ने अपना काम शुरू करने का फैसला किया है।''

उन्होंने कहा कि जोजिला में सुरंग निर्माण कार्य बहुत कठिन है।

सुरंग के निर्धारित समय से पहले पूरा होने का भरोसा जताते हुए मंत्री ने कहा, 'हम सभी समस्याओं को दूर कर सकते हैं। गडकरी ने कहा कि 2023 के अंत तक काम पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव