लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर निर्माण पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी का बड़ा बयान, जरूरत पड़ी तो लाऊंगा प्राइवेट बिल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 28, 2018 08:08 IST

भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी राम मंदिर निर्माण को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Open in App

भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारीराम मंदिर निर्माण को लेकर बड़ा बयान दिया है। मंगलवार (27 नवंबर) को उन्होंने कहा है कि वह अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए संसद में एक निजी विधेयक (प्राइवेट मेंबर बिल) पेश करेंगे। उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए एख ज्ञापन भी सौंप दिया हैं। बीएचपी को अपना ज्ञापन देने के बाद उन्होंने ये बयान दिया है।

इतना ही नहीं उन्होंने बात करते हुए कहा है कि मुझे विहिप प्रतिनिधिमंडल से एक ज्ञापन मिला। मैं कहना चाहता हूं कि अब मैं पार्टी में और संसद में इस बात को उठाऊंगा। एक सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा है रि अगर जरूरत पड़ी तो, मैं रामनमंदिर निर्माण के लिए प्राइवेट मेंबर बिल लाने वालों में सबसे पहला व्यक्ति होऊंगा। वहीं,  बचन सिंह ने तिवारी के सामने इस मामले पर कहा है कि कोर्ट सुनवाई में देरी कर रही है इसलिए उन्होंने ज्ञापन उनको सौंपा है ताकि जल्द से जल्द मंदिर का निर्माण हो पाए।

वहीं, हाल ही में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि आज लड़ाई नहीं है लेकिन अड़ना तो है। जन सामान्य तक यह बात पहुंचानी जरूरी है कि सरकार इसके लिए कानून बनाए और जनता का दबाव आएगा तो सरकार को मंदिर बनाना ही होगा। फिर एक बार संपूर्ण भारतवर्ष को मंदिर के लिए खड़ा होना है। जो चित्र और मॉडल हमने सामने रखा है उसी के हिसाब से मंदिर बनना चाहिए। देश में जागरण का काम चले जब तक मंदिर निर्माण का काम शुरू न हो जाए।' 

मोहन भागवत ने कहा कि मामला कोर्ट में है और इसमें जल्द से जल्द निर्णय सुनाना चाहिए। यह साबित भी हो गया है कि मंदिर वहां था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट इस केस को प्राथमिकता में नहीं रख रहा है। उन्होंने कहा कि इंसाफ में देरी अन्याय के बराबर है। 

टॅग्स :मनोज तिवारीराम मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

भारतVIDEO: राम नवमी पर PM मोदी ने किया रामलला का पूजन, दिया बड़ा संदेश

भारतजब प्रभु का बुलावा आता है तो हर व्यक्ति आ जाता, अयोध्या आएंगे राहुल गांधी?, दिग्विजय सिंह ने कहा- बुलावा आएगा, तो जरूर आएंगे, क्यों नहीं आएंगे?, वीडियो

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: सिया राम की जय?, परिवार, दोस्त और रिश्तेदार को भेजें राम नवमी के मौके पर बधाई संदेश, अपने को दें शुभकामनाएं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो