लाइव न्यूज़ :

क्या भाजपा नेता अपने पद छोड़ेंगे अगर पार्टी बंगाल में 200 सीटें नहीं जीत पाईः प्रशांत किशोर

By भाषा | Updated: December 22, 2020 18:57 IST

Open in App

(खबर में संशोधन के साथ)

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा द्वारा दहाई के आकड़े को पार नहीं कर पाने का दावा करने के एक दिन बाद मंगलवार को चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने पार्टी नेताओं को सार्वजनिक तौर पर यह स्वीकार करने की चुनौती दी कि यदि पार्टी 200 सीटें नहीं जीत पाई तो वे अपने पद छोड़ देंगे।

किशोर ने अपना आंकलन दोहराते हुए पीटीआई-भाषा से कहा, " भाजपा को दहाई का आंकड़ा पार करने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा और उसे पश्चिम बंगाल में 100 से कम सीटें मिलेंगी। अगर उन्हें इससे ज्यादा सीटें मिलती हैं तो मैं अपना काम छोड़ दूंगा।"

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगर भगवा दल उनके बताए गए अनुमान से बेहतर प्रदर्शन करता है तो भी वह अपना काम छोड़ देंगे।

किशोर ने 2014 में प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी के चुनाव प्रचार का सफलतापूर्वक प्रबंधन किया था और इस बार वह पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के लिये काम कर रहे हैं ताकि अगले साल अप्रैल मई में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की संभावनाओं को मजूबती प्रदान कर सके।

चुनाव रणनीतिकार ने सोमवार को ट्वीट किया था कि पश्चिम बंगाल में सीटें जीतने के मामले में भाजपा दहाई की संख्या पार नहीं कर पाएगी। इसके बाद ट्विटर पर भाजपा नेताओं के साथ उनकी जबानी जंग शुरू हो गई थी।

गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बंगाल यात्रा के बाद किशोर की टिप्पणी आई है। शाह की यात्रा के दौरान तृणमूल कांग्रेस के पूर्व नेता सुवेंदु अधिकारी, नौ विधायक एवं तृणमूल कांग्रेस के एक सांसद भाजपा में शामिल हो गए थे।

शाह ने दावा किया है कि भाजपा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 200 सीटें जीतेगी।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं बंगाल में पार्टी मामलों के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने किशोर पर तंज कसते हुए ट्वीट किया, "भाजपा की बंगाल में जो सुनामी चल रही हैं, सरकार बनने के बाद इस देश को एक चुनाव रणनीतिकार खोना पड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव